गुजरात: सोमनाथ मंदिर गए राहुल तो मोदी ने कसा तंज - Khabar NonStop
गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज है। यहां राहुल गांधी और पीएम मोदी आज आमने सामने थे। चुनाव के नजदीक आने पर नेताओं के बयानों में कटाक्ष साफ देखने को मिलता है। अब इसी चुनावी प्रचार के दौरान राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर में जाने को लेकर विवाद हो गया है।
बतौर गैर-हिंदू राहुल की एंट्री से विवाद
दरअसल, हुआ यूं कि गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी आज सोमनाथ मंदिर का दौरा करने अहमद पटेल के साथ पहुंचे थे लेकिन यहां पर मंदिर के सुरक्षा विभाग के रजिस्टर में इन दोनों की जो एंट्री दर्ज हुई उसमें राहुल गांधी की एंट्री बतौर गैर-हिंदू की गई थी जो कि मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज त्यागी ने की थी। बीएस इसी पर विवाद शुरू हो गया, हालांकि, राहुल गांधी ने रजिस्टर में दस्तखत नहीं किए हैं।
गुजरात: CM विजय रुपाणी का ऑडियो टेप वायरल
पीएम मोदी ने साधा निशाना
बता दें कि, मंदिर में राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और जलाभिषेक किया। ये 19वीं बार है जब सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की है। अब इस पर पीएम मोदी ने राहुल पर सियासी हमला बोला है। मोदी ने कहा कि, ”आज सोमनाथ की पताका पूरे विश्व में फहरा रही है। आज जिन लोगों को सोमनाथ याद आ रहे हैं, इनसे पूछिए कि क्या तुम्हें इतिहास पता है? तुम्हारे परनाना, तुम्हारे पिता जी के नाना, तुम्हारी दादी मां के पिता जी, जो इस देश के पहले प्रधानमंत्री थे, जब सरदार पटेल सोमनाथ का उद्धार करवा रहे थे तब उनकी भौहें क्यों तन गईं थीं।” साथ ही उन्होंने कहा कि, जब सरदार पटेल ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को मंदिर आने का निमंत्रण दिया था, तब तुम्हारे परनाना ने राष्ट्रपति को खत लिखकर इस बात के लिए नाराजगी जाहिर की थी कि वो वहां क्यों जा रहे हैं।
बता दें कि, अगले जल्द ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में गुजरात में राजनीति अपने चरम पर है। कभी नेताओं से जुड़ा वीडियो तो कभी ऑडियो सामने आ रहे हैं। साथ कोई भी नेता एक दुसरे के ऊपर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
राहुल गाँधी फिर से गुजरात दौरे पर, सोमनाथ मंदिर दर्शन से शुरू होगा कार्यक्रम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BwIrjf
Comments
Post a Comment