मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में - Khabar NonStop
बुलंदशहर। सवारी बन कर ट्रक चालकों से लूट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर क्राईम ब्रांच (स्वाट) टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुठभेड के बाद तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर पांच लाख का लूटा गया माल भी बरामद किया है।
आतंकियों को हलाल करने वाले जांबाज को हजारो लोगों ने दी सलामी
शातिर लुटेरों ने हाल ही में लूटा था ट्रक
ये शातिर 31 अक्टूबर की रात्रि में लाल कुआं गाजियाबाद से कैन्टर ट्रक नं0-डीएल-1जीसी-6021 में सवारी के रूप में बैठे थे। इन शातिरों ने बुलंदशहर थाना खुर्जा देहात क्षेत्रान्तर्गत हाईवे पर एक होटल पर ट्रक को रूकवाकर चाय व बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिलाकर ट्रक चालक को खिलाकर कैन्टर ट्रक को मय माल सहित लूट लिया था। बदमाश ट्रक में भरे माल को थाना टीपीनगर जनपद मेरठ में अपने साथी अलीमुदीन के यहां उतारकर खाली ट्रक को जनपद बागपत की तरफ ले गये थे।
ब्लाक प्रमुख ने 5 BDC के फर्जी हस्ताक्षर होने का किया दावा
ट्रक में जीपीएस से हुए ट्रैक
ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण ट्रक मालिक हीरालाल द्वारा लौकेशन ट्रेस कर जनपद मेरठ व बागपत पुलिस को सूचना दी गई। इस सूचना पर 1 नवम्बर को थाना बालैनी जनपद बागपत पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 02 बदमाश 1-मोहसीन, 2-अमीर आलम को मय ट्रक सहित गिरफतार कर लिया गया था। ट्रक चालक आशीष मिश्रा भी ट्रक से नशे की हालत में मिला था। उक्त लूट की घटना थाना खुर्जा देहात क्षेत्र की होने के कारण थाना खुर्जा देहात पर मुकदमा लिखा गया।
शहीद के परिजनों की मांग, CM आये तभी होगा अंतिम संस्कार
बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर किया था फायर
बीती रात बुलंदशहर पुलिस व प्रभारी स्वाट (क्राईम ब्रांच) व थानाध्यक्ष खुर्जा देहात को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त घटना में संलिप्त 03 बदमाश सैन्ट्रो कार में सवार किसी अप्रिय घटना करने के उद्देश्य से हाईवे पर बिचौला पुल के पास खड़े हैं। इस सूचना पर दोनो टीमो द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बदमाशों की घेराबन्दी की गई तो बदमाशो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेरकर तीनो बदमाशो को गिरफ्तार किया गया। बदमाशो की निशादेही पर लूटा गया माल मेरठ के सिझानी गांव से गोदाम से बरामद किया गया है।
शाहबुद्दीन हत्या मामले में 3 शातिर आरोपी मारूति कार सहित गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AuzKp1
Comments
Post a Comment