इस छात्रा को पीएम ने भेजा पत्र - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर के गुलावठी में स्थित बसंती देवी कन्या इण्टर कालेज देवली में कक्षा 11 में पढ़ रही छात्रा दीक्षा सिंह, जिसने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 81.16 प्रतिशत अंक अर्जित कर कालेज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दीक्षा सिंह की मानें तो बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव में थी तभी फरवरी 2017 के अन्तिम रविवार को बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व प्रसारित मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना, जिसमें पीएम मोदी ने परीक्षाओं को एक उत्सव की भांति मनाने तथा परीक्षाओं में तनाव से दूर रहने के लिए संगीत वादन व श्रवण करने की बात कह सहजता से परीक्षाएं देने की बात कही थी, जिससे सुनकर दीक्षा प्रेरित हुई और परीक्षा के समय मानसिक अवसाद से उबर सकी और हाईस्कूल में कालेज में दूसरा स्थआन प्राप्त की।
चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ
आईपीएस बनना चाहती है दीक्षा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अच्छे अंक प्राप्त होने पर प्रेरित करने के लिए दीक्षा ने परीक्षाओं के बाद धन्यवाद पत्र भेजा था, जिसके बाद 9 अक्टूबर को पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा दीक्षा को पत्र भेजकर दीक्षा से देश का नाम रोशन करने की अपील की गयी है। पत्र आज मिलते ही दीक्षा के स्कूल व परिवार मे उत्सव का सा माहौल है। दीक्षा अब आईपीएस अधिकारी बनकर नारी सुरक्षा के लिए काम करने का दावा कर रही है।
2 माह के बच्चे को अगवाकर उतारा मौत के घाट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2igXOEb
Comments
Post a Comment