उम्र से पहले बालों का सफ़ेद होना दिल की कमजोरी का संकेत - Khabar NonStop
सफ़ेद बाल अगर दिख जायें तो आप सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये समय से पहले सफ़ेद क्यों हो रहे हैं। ऐसे में आप तरह तरह के उपाय भी करते हैं इन बालों को सफ़ेद होने से रोकने के लिए या इसे रंग कर छुपाने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है उम्र से पहले बालों का सफ़ेद होना दिल की बीमारी होने के खतरे का संकेत भी देती है। सोच में पड़ गए न लेकिन ये सच है। ये बात एक अध्ययन में सामने आयी है।
दरअसल, शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया है कि जिन पुरुषों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं, उन्हें दिल की बीमारी की बीमारी होने का खतरा सामान्य पुरुषों के मुकाबले अधिक हो सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा, ‘धमनियों की आंतरिक दीवारों पर वसा के जमाव और बालों के सफेद होने की जैविक प्रक्रिया में काफी समानताएं होती हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही दोनों में बढ़ोतरी होती हैं, डीएनए में गड़बड़ी, दाहक तनाव, सूजन, हार्मोन संबंधी परिवर्तन और कार्यशील कोशिकाओं में उम्रदराजी के लक्षण जैसी चीजें इन प्रक्रियाओं में समान रूप से मौजूद रहती हैं। लेकिन धमनियों में सख्ती (आर्टरिओस्क्लेरोसिस) का एक चरण ऐसा होता है जिसमें धमनियों की आंतरिक दीवारों पर वसा जमने लगती है। इस चरण को एथेरोस्केलेरोसिस कहते हैं। इससे धमनियों में रक्त प्रवाह का मार्ग संकरा हो जाता है।’
बस कुछ ही मिनटों में दिमाग पर असर करने लगती है शराब
ये अध्ययन मिस्र की काहिरा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं सैकड़ों वयस्क लोगों पर करने के बाद यह नतीजा निकाला है। इन सभी लोगों की धमनियों की अंदरुनी स्थिति की सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी तकनीक के जरिये जांच की गई थी। ताकि यह पता लग सके कि इन्हें दिल की बीमारी तो नहीं है अथवा इनके दिल की प्रमुख रक्त वाहिनियों में कोई क्षतिग्रस्त तो नहीं हैं। इस अध्ययन के बाद ही शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि, जिन पुरुषों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं, उन्हें दिल की बीमारी की बीमारी होने का खतरा सामान्य पुरुषों के मुकाबले अधिक हो सकता है।
अब 4 सप्ताह पहले पता चल जाएगा कितना है मिसकैरिज का खतरा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iNWN6N
Comments
Post a Comment