sss

; //]]>

अपनी मांगो को लेकर निषाद समुदाय उतरा सड़कों पर - Khabar NonStop

Nishad community

फाइल फोटो

सुलतानपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को निषाद समुदाय सड़क पर उतर पड़ा। निषाद समुदाय ने कहा कि चुनावी रंजिश को लेकर डॉ.निषाद को पंद्रह नवंबर को फैजाबाद जिले में ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। यदि उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई तो कभी भी साजिश के तहत उनकी हत्या हो सकती है।

आयोजित हुई किसान पंचायत, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवधेश गौड़, रामशिधारी निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार निषाद आदि की अगुवाई में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में निषाद समुदाय के लोगों का जमावड़ा हुआ। जिलाध्यक्ष गौड़ ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद बुधवार को फैजाबाद जिले में थे। तहसीनपुर टोल प्लाजा के समीप ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें डॉ.निषाद की सुरक्षा की आवाज उठाई गई।

अब कांग्रेसी भी आए पद्मावती के विरोध में



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yTYi9C

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop