sss

; //]]>

रात के बचे हुए चावल से बनाएं राइस कटलेट - Khabar NonStop

Rice cutletअब मौसम आ गया है की चाय के साथ कुछ गरमा-गरम चटपटा खाया जाए तो आज की ये डिश राइस कटलेट जरुर ट्राई करें। राइस कटलेट तरह तरह की सब्‍जियों से भरा है इसलिये यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिये पूरी तरह से फायदेमंद है। आप इसे रात के बचे हुए चावलों से बना सकती हैं।

पिज्जा सॉस घर पर करें तैयार

सामग्री

पका चावल- 1 कप,  उबला आलू- 1 बड़ा,  मिक्‍स वेजिटेबल बींस, शिमला मिर्च, हरी प्‍याज, लाल और पीली शिमला मिर्च और गाजर – 1 कप, प्‍याज- 1,  अदरक- 2 चम्‍मच,  हरी मिर्च- 1,  लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्‍मच,  धनिया पत्‍ती- 2 चम्‍मच , नमक- स्‍वादअनुसार, हल्‍दी पावडर- चुटकीभर, जीरा पावडर- 1/2 चम्‍मच,  धनिया पावडर- 1/2 चम्‍मच,  कार्न स्‍टार्च- 1 चम्‍मच,  बेसन- 3 चम्‍मच , तेल- 3 चम्‍मच।

जीरो ऑइल वाली सूप रेसिपी

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले आप एक कटोरे में तेल छोड़ कर सभी सामग्रियों को मिक्‍स करें।  चावल अच्‍छी तहर से मिश्रण में मिल जाना चाहिये।  अब एक प्‍लेट लें, थोड़ा सा मैदा लें।  अब मिश्रण की टिक्‍कियां बना कर मैदे में लपेट कर किनारे रखें। इसी तरह से ढेर सारी टिक्‍कियां बना लें।  एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इन टिक्‍कियों को तल लें। इन टिक्‍कियों को दोंनो ओर गोल्‍डन ब्राउन होने तक तल लें।  फिर इन्‍हें एक पेपर नैप्‍किन पर निकालें और मच चाहे सॉस के साथ गरमा-गरम परोसे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j9eOvR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop