उबर और माहिंद्रा साथ मिलकर चलाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन - Khabar NonStop
नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम), कैब संचालन कंपनी उबर के साथ मिलकर अगले साल मार्च तक दिल्ली और हैदराबाद समेत देश के कई शहरों में सैकड़ों बिजली के वाहनों को तैनात करेगी। इस काम के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने उबर के साथ समझौता किया है। महिंद्रा उबर को ई2ओप्लस हैचबैक तथा ईवेरिटो सिडान वाहन देगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नागपुर शहर में इस परियोजना के लिए ओला कैब से समझौता किया है।
संदिग्ध जहाजों पर ISRO की उपग्रह तस्वीरों के जरिए रखी जाएगी नजर
कंपनी के अधिकारी ने दी जानकारी
कंपनी के अधिकारी मधु कन्नन ने कहा, “यह पायलट कब तक चलेगा, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है। इससे पहले कि हम अन्य शहरों में विस्तार करने की योजना बनाये, हमें हितधारकों के साथ समझौते की आवश्यकता होगी।” कन्नन ने कहा, भारत में विद्युत वाहनों के लिए अब तक कोई बड़ा रोल-आउट नहीं है।
कुत्तों के लिए खुला 5 स्टार होटल, भारत में पहला होटल
ओला से भी हुआ है समझौता
उबर की प्रतिद्वंद्वी ओला (जो जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप द्वारा समर्थित है) से महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पहले ही समझौता किया है। इस समझौते के तहत कंपनी ने इस साल के शुरूआत में नागपुर के पश्चिमी शहर में इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक पायलट लॉन्च किया था और अगले साल तक बड़े पैमाने पर रोल-आउट की योजना बना रहा है।
राज्यवर्धन राठौड़: खेलों को अफसरशाही से निकालेंगे बाहर
सरकार की योजना को मिलेगा बल
कैब सर्विस कंपनियां उबर और ओला की इस कोशिश से सरकार के उस कदम को काफी बल मिलेगा जिसके तहत भारत सरकार 2030 तक सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक करने की संभावना तलाश रही है। 2016-17 में भारत में कुल 2,000 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं। यह पैसेंजर वीइकल सेल्स का महज 0.7 पर्सेंट ही है।
किराया बढ़ाना दिल्ली मेट्रो को पड़ा महंगा, रोजाना घटे 3 लाख यात्री
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A6adoJ
Comments
Post a Comment