अगले वर्ष से स्कूलों में पढ़ाया जायेगा ‘पद्मावती’ का पाठ: शिवराज सिंह चौहान - Khabar NonStop
उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अगले शैक्षणिक वर्ष से मध्य प्रदेश में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में रानी पद्मावती के जीवन पर एक अध्याय शुरू करने की घोषणा की। ‘भवन्तर योजना’ के तहत किसानों को लाभ के वितरण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की।
‘राष्ट्रमाता’ का अपमान करने वाली फ़िल्म स्वीकार नहीं: शिवराज सिंह
करणी सेना की मांग पर शिवराज ने लिया फैसला
करणी सेना के महासचिव अनिल सिंह चंदेल ने मध्य प्रदेश में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ पर प्रतिबंध लगाने के लिए चौहान का शुक्रिया अदा करते हुए इस मांग को उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “रानी पद्मावती राष्ट्रमाता है और उनके जीवन का एक अध्याय अगले शैक्षणिक वर्ष से राज्य में स्कूल पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जाएगा।”
शिवराज सिंह ने साक्षी मालिक से पूछा ‘भोपाल कब आओगी’
‘राष्ट्रमाता’ वाले बयान पर हुआ था बवाल
शिवराज सिंह चौहान द्वारा रानी पद्मावती को ‘राष्ट्रमाता’ कहने पर सोशल मीडिया में जमकर हंगामा मचा था, भाषण उन्होंने राज्य में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री का यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी किया गया था। इससे पहले किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने दोहराया, “हम किसी को भी किसी भी कीमत पर भारत के महान व्यक्तियों का अपमान नहीं करने देंगे।”
नितिन गडकरी और शिवराज सिंह ने गीत गाकर बांधा समां, देखें वीडियो
राजपूत समुदाय गुस्से में
भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ पर राजपूत समुदाय गुस्से में है, जिसने उन पर ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत करने का आरोप लगाया गया है। देश भर के तमाम हिस्सों में राजपूत समुदाय इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहा है। हरियाणा के एक बीजेपी नेता ने तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का सर काटने वाले को 10 करोड़ रूपए भी देने की घोषणा की है।
रामपाल समर्थकों ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में किया हंगामा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BfzNp2
Comments
Post a Comment