sss

; //]]>

एरोबिक व्यायाम लाता है याददाश्त और न्यूरोनल हेल्थ में सुधार - Khabar NonStop

Aerobic Exercise

आप व्यायाम तो करते ही होंगे लेकिन क्या आपको पता है एरोबिक व्यायाम करने से सिर्फ उम्र ही नहीं बल्कि याददाश्त में भी सुधार होता है। चौंक गए न आप ? ये सच है ये हम नहीं बल्कि ये नए अध्ययन में सामने आया है।

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है संकेत, ऐसे पहचाने इन संकेतों को

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क के एक हिस्से हिप्पोकैम्पस पर एरोबिक व्यायाम के प्रभाव की समीक्षा की। हिप्पोकैम्पस याददाश्त और दिमाग की कार्यप्रणाली के लिए अहम है। उम्र बढ़ने के साथ दिमाग कमजोर होता जाता है। चालीस वर्ष की आयु के बाद हर दशक में करीब पांच प्रतिशत दिमाग सिकुड़ जाता है। लेकिन गहरे अध्ययन के बाद पाया गया है कि, रोजाना व्यायाम करने याददाश्त बढाती है। शोधकर्ताओं ने 14 क्लीनिक परीक्षणों की व्यवस्थागत तरीके से समीक्षा की, जिनमें एरोबिक व्यायाम कार्यक्रमों के बाद या नियंत्रित परिस्थितियों में 737 लोगों के दिमाग के स्कैन का परीक्षण किया गया। इनमें 24 से 76 उम्र तक के लोग शामिल थे।

पत्रिका न्यूरोइमेज में प्रकाशित परिणाम के अनुसार, व्यायाम से हिप्पोकैम्पस के बाएं भाग के आकार में काफी वद्धि हुई। वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ कॉम्पलीमेंट्री मेडिसिन के जोसेफ फिर्थ ने कहा, जब आप व्यायाम करते हैं तो ब्रेन डिराइव्ड न्यूरोट्रॉफिक फैक्टर नामक रसायन पैदा होता है, जो उम्र के साथ दिमाग को कमजोर होने से रोक सकता है। हमारे आंकड़ों से पता चला है कि, वास्तव में हिप्पोकैम्पस के आकार में वृद्धि करने के बजाय मुख्य मस्तिष्क के लाभ ‘एरोबिक व्यायाम के कारण मस्तिष्क के आकार में गिरावट को धीमा कर रहे हैं। दूसरे शब्दों में, मस्तिष्क के लिए एक रखरखाव कार्यक्रम के रूप में व्यायाम को देखा जा सकता है।

  एजिंग के लक्षणों से बचाता है मशरूम



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A4KyNy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop