राजबब्बर: कांग्रेस को वोट दो, कोई फ्रीज खोलकर नहीं देख सकता - Khabar NonStop
अलीगढ़। एक बार फिर सियासी बयानबाजी का हिस्सा बना है अखलाक हत्यकांड। इस बार अखलाक को कांग्रेस ने चुनावी जनसभाओं का मुद्दा बनाया है। अध्यक्ष राज बब्बर ने यूपी कांग्रेस के अलीगढ़ की चुनावी सभा में शुक्रवार को हत्याकांड का जिक्र करते हुए जनता से अपनी पार्टी को वोट की अपील की।
आधार कार्ड से हुई करीब 500 गुमशुदा बच्चों की पहचान
जनसभा को किया संबोधित
शुक्रवार को अलीगढ़ में राज बब्बर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जनता से उन्होंने वोट मांगे। साथ ही विकास के नाम पर वोट मांगते-मांगते राज बब्बर दादरी कांड तक चले गए। जनसभा में मौजूद लोगों से राज बब्बर ने कहा कि, ‘आप कांग्रेस के लिए वोट कीजिए, कोई आपका फ्रीज खोलकर नहीं देख सकता है और न ही आपसे ये पूछ सकता है कि उसमें क्या है। आप मुझे ताकत दीजिए, मैं आपके लिए हथियार चलाऊंगा।
अखलाक मामला
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के दादरी में सितंबर 2015 में अखलाक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अखलाक पर आरोप था कि उसने अपने घर में फ्रीज के अंदर गोमांस रखा है। आरोप है कि अखलाक की इससे नाराज भीड़ ने पिटाई की, इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई।
शिक्षा के मुद्दे पर दिल्ली ‘कांग्रेस’ ने ‘आप’ को घेरा
अलीगढ़ में राज बब्बर ने इसी का उदाहरण देते हुए जनता से कांग्रेस को वोट दें। साथ ही ये कहकर आश्वस्त होने के लिए कहा कि अगर वे जीतते हैं तो किसी के भी घर का फ्रीज नहीं खोला जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे चरण में गौतमबुद्धनगर में भी वोटिंग होगी।
‘
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bl8GJe
Comments
Post a Comment