गुजरात में मुस्लिम घरों पर ‘क्रॉस’ का निशान, दहशत - Khabar NonStop
गुजरात के अहमदाबाद में मुस्लिम परिवार में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब रविवार सुभ कुछ सोसाइटी के मुख्य द्वार पर लाल रंग का क्रास का निशान बना देखा गया।
दरअसल, रविवार सुभ जब मुस्लिम परिवारों की इमारतों पर लाल रंग का क्रॉस निशान देखा गया जिसके बाद सभी मुस्लिम परिवार में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, जांच के बाद सामने आया है कि, यह निशान नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने बनाया है।अहमदाबाद की पुलिस तब हरकत में आई जब लाल क्रॉस वाली पाल्दी क्षेत्र में स्थित ऐसी ही एक सोसाइटी के निवासियों ने सोमवार को चुनाव आयोग और पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा। स्थानीय निवासियों ने इस पत्र में लिखा कि, ‘गुजरात में अगले महीने होने वाले चुनाव के मद्देनजर जानबूझकर वहां रहने वाले मुसलमानों को लाल रंग के क्रॉस से चिन्हित किया जा रहा है।’ वहीं, स्थानीय निवासियों ने ये भी आरोप लगाया है कि, ऐसा निशाँ बना कर जानबुझ कर चुनाव से पहले ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उधर पुलिस का इस मामले में कहना है कि, यह निशान उन सोसाइटी के गेट पर लगाया गया है जिन्हें नगर निगम ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) पर आधारित कूड़ा उठाने की प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। वहीं, इस मामले में अहमदाबाद की नगर महापालिका ने बताया कि, नगर महापालिका के कर्मचारियों ने सोमवार को उन सोसाइटियों का दौरा किया और निवासियों को सूचित किया कि यह क्रॉस का निशान लगाना कचरा उठाने की प्रणाली का हिस्सा था। इसके लिए निवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। जांच के बाद पुलिस ने कहा कि लाल रंग के यह निशान सिर्फ मुस्लिम बहुल सोसाइटी के बाहर ही नहीं लगाया गया, बल्कि इसे पाल्दी में हिंदू सोसाइटियों के बाहर भी लगाया गया है। वहीं, मुस्लिम सोसाइटी के लोगों का कहना है कि, इस निशान को देख कर सभी में सुरक्षा को लेकर चिंता उभर गयी थी कि ये निशान किसने और क्यों लगाया है।
गौरतलब है कि, दिसम्बर में गुजरात में चुनाव होने वाले हैं उससे पहले ही गुजरात में सुयासी हलचल तेज है और आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है।
सेक्स वीडियो पर बोले हार्दिक, बीजेपी कर रही गंदी राजनीति
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mq6qNv
Comments
Post a Comment