sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष है ललित मोदी - Khabar NonStop

 

lalit kumar modiइंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष और कमीशनर, चैंपियंस लीग के अध्यक्ष,BCCI के उपाध्यक्ष और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वह मोदी इंटरप्राइज़ेज़ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निर्देशक और गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के कार्यकारी निर्देशक भी हैं।

जन्म

1963 में भारत में दिल्ली के एक मारवाड़ी परिवार में जन्में, ललित कुमार मोदी ने प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ कालेज, नैनीताल में अध्ययन किया। उन्होंने संयुक्त राज्य के ड्यूक विश्वविद्यालय में शिक्षा ली और 1986 में मार्केटिंग में स्नातक की डिग्री पायी। ललित मोदी एक अमीर बाप कृष्ण कुमार मोदी के बेटे हैं। कृष्ण कुमार 400 करोड़ रुपयों की कीमत वाली मोदी समूह के अध्यक्ष हैं। ललित मोदी के दादा राज बहादुर गुजरमल मोदी ने मोदीनगर की स्थापना की थी।

जन्मदिन स्पेशल: ईशा ने बोल्ड एक्ट्रेस के रुप में बनाई पहचान

बिजनेस माइंड

साल 2005 और 2006 की बात है जब मोदी ने जयपुर के प्रतिष्ठित और बेहद मंहगे रामबाग पैलेस होटल को ही एक तरह से अपना घर बना रखा था।

-जिसका कारण था की सड़क पार मौजूद सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़िस की मौजूदगी।

-ये वो दौर था जब ललित मोदी ने राजस्थान में व्यवसाय में भी दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी।

-आमेर कंस्ट्रक्शन कंपनी नाम की एक कंपनी ने साल 2006 में जयपुर से सटे आमेर में कई हवेलियाँ खरीदीं और बाद में इसे आनंद हेरिटेज होटल ग्रुप में मिला दिया गया।

20 वीं सदी के महान कवियों में से एक थे हरिवंश राय बच्चन

-ललित मोदी और उनकी पत्नी मीनल इस कंपनी के बोर्ड पर हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी के बाद हवेलियों की खरीद पर जांच बैठा दी गई।

-ये उन दिनों की बात है जब ललित मोदी ने इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता के लिए प्रयास तेज़ कर दिए थे।

-वर्ष 2008 में आईपीएल का आगाज़ हुआ और तब तक ललित मोदी की मित्र वसुंधरा राजे की सरकार राजस्थान में थी।

-जब वसुंधरा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश विधान सभा चुनाव हारी तब कुछ अपुष्ट ख़बरों में कहा गया कि टिकट वितरण में भी ललित की कथित दखल थी।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AkdoGQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop