sss

; //]]>

परेश रावल ने रजा-रजवाड़ों को कहा बंदर, प्रेस कांफ्रेंस कर मांगी माफ़ी - Khabar NonStop

Rajput community

राजकोट। प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने शीर्ष पर है। देश के हर राज्य से कांग्रेस और बीजेपी नेता गुजरात में अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने पहुँच रहे हैं। चुनाव प्रचार में तमाम नेता भाषायी मर्यादा को भूल कुछ भी बोलने में पीछे नही हट रहे। ऐसे में बीजेपी के एक कद्दावर नेता का विवादित बयान सामने आया है। इस बयान से उन्हें राजपूत समाज की कड़ी आलोचना और विरोध झेलना पड़ रहा है।

गुजरात चुनाव: भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, पार्टी के ‘विकास’ को मिला टिकट

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिया विवादित बयान

दरअसल गुजरात में बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता और सांसद परेश रावल राजकोट में अपनी रैली कर रहे थे। रैली को संबोधित करते हुए परेश रावल विवादित वक्तव्य दे गये। हालांकि बाद में उन्होनें इसका रुख दूसरी तरफ मोड़ दिया लेकिन फिर भी परेश की जमकर आलोचना हो रही है। अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल राजकोट के रिंग रोड पर अपनी पार्टी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम को दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए सांसद महोदय की जुबान फिसल गयी और विवादित बोल निकल गये। इस बयान के लिए परेश रावल को सभा के तुरंत बाद एक प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ी। प्रेस कांफ्रेंस में परेश रावल ने अपने वक्तव्य के बारे में सफाई दी और माफ़ी भी मांगी।

क्रिस्टोफर वुड ने गुजरात में बीजेपी के जीत की भविष्यवाणी की

राजा-रजवाड़ों को कहा बंदर

परेश रावल ने सभा में कहा कि मैं सरदार पटेल की बात इसलिए कर रहा क्यूंकि मैंने फिल्मों में उनका रोल किया है। उन्होनें कहा मैनें उनके बारे में सारी जानकारी ली है। उनके बारे में मैं सबकुछ जानता हूँ। उन्होनें कहा जितना एक ब्राम्हण का बेटा जानता है उतना पटेल का बेटा नहीं जानता होगा। परेश रावल ने आगे कहा कि कांग्रेस ने पटेल को अपमानित किया है। पटेलों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय कांग्रेस ने किया है। परेश रावल ने आगे जो कहा उसपर विवाद खड़ा हो गया। परेश ने आगे कहा सरदार पटेल ने देश को एकता की सुई में पिरोया था। ये जो राजा-रजवाड़े, बन्दर थे उनके सरदार पटेल ने सही किया था। पटेल के बारे में जेआरडी टाटा ने भी लिखा था कि अगर वे देश के पीएम होते तो देश बहुत तरक्की करता। इसके बाद परेश रावल के राजा-रजवाड़े वाले बयान पर हंगामा शुरू हो गया।

गुजरात चुनाव: PASS नेताओं ने बीजेपी कार्यालय पर किया हंगामा

शुरू हुआ विरोध

उनके इस विवादित बयान के बाद राजकोट जिले में क्षत्रिय समाज सड़कों पर उतर गया। लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर उनकी जमकर खिंचाई हो रही है। तमाम संगठनों ने परेश रावल का पुतला जलाने का भी फैसला लिया।

प्रेस कांफ्रेंस कर मांगी माफ़ी

बयान का विरोध होते देख बीजेपी को तुरंत प्रेस कांफ्रेंस बुल्वानी पड़ी। परेश रावल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्होनें राजपूत समाज को नहीं हैदराबाद के निजाम को ऐसा कहा था। उहोनें इस बात के लिए माफ़ी भी मांगी। परेश रावल ने कहा राजपूत हमारे देश का गौरव हैं। कृष्ण कुमार गोहेल जैसे राजपूज, जिन्होंने सामने चढ़कर पटेल को समर्थन दिया था। परेश ने कहा राजपूत समाज के लोगों के लिए मेरे मुह से कभी कोई गलत बात नहीं निकलेगी। मुझे इतना ही कहना है, उसके बावजूद भी किसी के दिल को ठेस पहुंची है तो मैं दिलगीर हूं।

कांग्रेस से हार्दिक की डील हुई पक्की, इस फ़ॉर्मूले पर बनी सहमति



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BcCzuh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop