डाकघर के एटीएम से लेन-देन पर नहीं लगेगा चार्ज: पीएमजी - Khabar NonStop
बुलंदशहर। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में डाक विभाग तेजी से आग बढ़ रहा है। डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुँचाने के लिए वृहद कैम्प का आयोजन रविवार को किया गया। कैंप में पोस्ट मास्टर जनरल आगरा ने शिरकत करते हुए योजनाओं पर प्रकाश डाला और डाकघर एटीएम द्वारा बिना किसी चार्ज के लेन देन करने की योजना का खुलासा किया।
व्यापारी ने लगाया बीजेपी के विरोध में बैनर, लिखा, ‘व्यापारी की भूल, कमल का फूल’
विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
रविवार को विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में डाकघर द्वारा एक वृहद कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प की अध्यक्षता करते हुए पोस्ट मास्टर जनरल आगरा मनीषा सिन्हा ने डाकधर की बचत बैंक, सुकन्या समृद्धी योजना,डाक जीवन बीमा एंव ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने डाक जीवन बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि डाकजीवन बीमा का लाभ अब वकील, चिकित्सक एंव शिक्षक भी ले सकेंगे। उन्होने डाकघर में 50 रूपये से खाता खोलकर एटीएम की योजना की जानकारी दी।
ई रजिस्ट्री से कभी खुशी कभी गम
एटीएम से लेन देन पर नहीं लगेगा चार्ज
पोस्ट मास्टर जनरल आगरा मनीषा सिन्हा ने बताया कि किसी भी बैंक से पैसे का लेन देन करने पर इस सुविधा का सरचार्ज नही लिए जाने की जानकारी भी दी। उन्होने डाकघर के सभी अधिकारियों को योजनाओं का प्रचार प्रसार करके योजनाओं को सफल बनाने का आहवान किया। उन्होने बताया कि एटीएम की सुविधा प्रारंभ में बुलंदशहर एंव खुर्जा के प्रधान डाकघरों में उपलब्ध होगी। इस मौके पर आगरा परिक्षेत्र से आर बी त्रिपाठी, सहायक निदेशक जितेन्द्र कुमार और सहायक अधीक्षक सामरान सिद्विकी ने भी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन एंव संचालन अधीक्षक बुलंदशहर एम के महेश्वरी ने किया। कैम्प में कौशल सिंह,,खुशीराम,प्रकाश चन्द्र,वीर सिंह,जितेन्द्र ,मदनपाल,योगेश शर्मा, आदि जनपद भर के अधिकारी मौजूद रहे।
500 रिश्वत नहीं दिए तो पुलिस ने कराया उठक-बैठक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ziehBG
Comments
Post a Comment