sss

; //]]>

तेज प्रताप के विवादित बयान के बाद सुशील ने दिया ये जवाब - Khabar NonStop

sushil_bjp_1511060269_618x347

 

बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने एक विवादित बयान में सुशिल मोदी को घर में घुसकर मारने की बात कही है। ये बयान उन्होंने रविवार को बिहार के औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

झूठा शपथ पत्र दायर करने पर फंसे तेजप्रताप यादव

दरअसल, तेजप्रताप ने सुशील ने कहा, ‘’हम उनके बेटे उत्कर्ष की शादी में जाएंगे तो वहीं जनता के बीच में पोल खोल देंगे…लड़ाई चल रहा है। हम नहीं मानेंगे। हम वहां भी राजनीति करेंगे।’’ बता दें कि,सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष मोदी की शादी तीन दिसंबर को पटना में होनी है।

तेज प्रताप के बयान के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पहले ही आरजेडी कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय, कार्यकर्ता और सभा पर हमला करते आए हैं। अब धमकी भी देने लगे हैं कि आपके बेटे की शादी में आकर हंगामा करेंगे। उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘लालू जी आप किस तरह के संस्कार अपने बेटे को दे रहे हैं, लगता है लालू परिवार निराशा और हताशा में चला गया है।’ इसके साथ ही सुशील मोदी ने कहा कि वे लालू जी से आग्रह करेंगे कि वो अपने बेटे को समझाएं। वहीं, उन्हें डर है कि कहीं ऐसा न हो कि गुस्से में कुछ लोगों को भेजकर कोई अव्यवस्था पैदा करें। सुशील ने शादी में आने का की बात कहते हुए आगे कहा कि, उनके पुत्र की शादी में लालू जी अपने परिवार के साथ आएं वे उनका स्वागत करेंगे।

सृजन घोटाला सीएम नीतीश कुमार की देन हैः तेजप्रताप यादव



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A37ZUI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop