टीकाकरण के बाद बच्ची की मौत, दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर - Khabar NonStop
पीलीभीत-यूपी के पीलीभीत जिले में हर माह के बुधवार और शुक्रवार को नियमित टीकाकरण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। इस टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगने के बाद एक नवजात बच्ची की मौत हो गई है। साथ ही और बच्चों की भी हालत बिगड़ भी गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले से गांव में हड़कंप मच गया। नवजात कन्या की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर गजरौला पुलिस ने गांव में जाकर जानकारी ली। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हालात बिगड़ने के बाद गंभीर हुए बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्या है मामला
दरअसल टीका लगाने के लिए हर माह गांव के एएनएम सेंटर या फिर स्कूल में कैंप लगता है। इस बार थाना गजरौला क्षेत्र के गांव अमखेडा में इसी अभियान के तहत क्षेत्र की एएनएम अनिल अग्रवाल गांव के सरकारी स्कूल में टीकाकरण कर रही थी। गांव की आशा बच्चों और गर्भवती महिलाओं को स्कूल लाई थीं। यहां रोस्टर के अनुसार टीका लगना था। गांव के वीरेन्द्र भी अपनी 15 दिन की बेटी बबली को स्कूल टीकाकरण के लिए लेकर गए। टीका लगने के बाद जैसे ही बेटी को लेकर घर पहुंचे, बबली की हालत बिगड़ गई।
पुलिस की जीप ने दंपति को रौंदा, हालत गंभीर
क्या कहना है वीरेंद्र का
वीरेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी का शरीर नीला पड़ने लगा। जब तक कुछ समझ पाते नवजात ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
और कितने बच्चे हुए बीमार
इसके अलावा गांव के ही विशन मौर्या का 3 माह का पुत्र प्रांजल मौर्या, किशन लाल की ढाई साल की पुत्री सावित्री की टीकाकरण के बाद हालात बिगड़ गई। गांव में टीकाकरण से हालात बिगड़ने के बाद नवजात कन्या की मौत हो चुकी थी। लिहाज सभी ग्रामीण घबरा गए। किसी को घर जाते ही उल्टी और चक्कर आने लगे तो कोई बेहोश होने लगा। इतने लोगों की टीका लगने के बाद तबियत खराब होने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के द्वारा बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार किया जा रहा है।
गाँव में भेजी गयी टीम
इस मामले में सीएमओ ने गाँव में एक टीम गठित कर भेजी। जिसमें डॉ प्रशांत कुमार और डॉक्टर ए एच अंसारी ने गाँव में जाकर जानकारी ली। आमखेड़ा में टीका लगने के बाद बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
क्या कहना है पुलिस का
उधर थानाध्यक्ष गजरौला राजेश कुमार ने बताया एएनएम सहित दो लोगों से पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पूछताछ की है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
आगरा आ रही स्कूली बच्चों की बस पलटी, दर्जनों घायल, कई गंभीर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h0goPU
Comments
Post a Comment