sss

; //]]>

कौन है भुवि की जगह टीम इंडिया में शामिल होने वाला ये खिलाड़ी - Khabar NonStop

Vijay Shankar

 

भुवनेश्वर कुमार अपनी शादी के कारण श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। पहले टेस्ट में भुवि ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब उनकी जगह टीम में तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया गया है। भुवनेश्वर के अलावा दूसरे टेस्ट में शिखर धवन भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे, हालांकि वह तीसरे टेस्ट में शामिल होंगे। नागपुर में 24-28 नवंबर तक दूसरा टेस्ट खेला जाएगा जिसके लिए 14 सदस्यीय दल की घोषणा की गई है।

शगुन चौधरी ने अपने नाम किया राष्ट्रीय महिला ट्रैप का खिताब

कौन है विजय शंकर ?

विजय शंकर का जन्म 26 जनवरी, 1991 को तमिलनाडु के नेलेई में हुआ था। रणजी ट्रॉफी में वो तमिलनाडु की तरफ से खेलते हैं। वह सबसे पहले तब खबरों में आए थे जब 2014 में उन्हें आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम में लिया गया था। विजय 2017 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के हिस्सा भी रहे थे। उन्होंने 4 मुकाबले खेले और 50.50 की औसत से 101 रन बनाए, 63 नॉटआउट उनका बेस्ट स्कोर रहा। विजयशंकर ने 32 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 1671 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 32 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वह इंडिया-ए की तरफ से भी कुछ मैच भी खेल चुके हैं। इस साल उन्हें तमिलनाडु टीम की कमान भी सौंपी गई. उनके नेतृत्व में ही तमिलनाडु की टीम ने विजय हजारे और देवधर ट्रॉफी में हिस्सा लिया। यो यो टेस्ट में विजय का स्कोर 18.5 का है. इसमें बेंचमार्क 16.1 का है।

विश्व बाल दिवस पर इन बच्चों को सचिन ने दी खास सीख



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zp3RkR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop