तो क्या अब भजपा में भी जीएसटी को लेकर हैं मतभेद ? - Khabar NonStop
पटना-भाजपा जहां एक और जीएसटी और नोटबंदी के फैसले को सफल होने का राग अलाप रही है वहीं दूसरी तरफ इन दोनों को ही लेकर भाजपा में ही मतभेद सामने आने लगे हैं। पटना के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी जीएसटी को लेकर अपनी नाराजगी ज़रूर बयान कर दी है तभी तो उन्होंने कहा कि, अगर नोटबंदी से लोग खुश होते तो सरकार नहीं, लोग जश् न मना रहे होते।
शिवराज के मंत्री भी नहीं समझ पा रहे जीएसटी, दिया ये बड़ा बयान
उधर, पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिन्हा ने कहा, “वर्तमान केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी का कबाड़ कर दिया है। इसका ढांचा इतना त्रुटिपूर्ण है कि इसमें रोज संतुलन करना पड़ रहा है। इसमें ‘परिवर्तन’ नहीं आमूल-चूल परिवर्तन करना होगा, इसलिए वित्तमंत्री को बदला जाना चाहिए।” इस बयान के बाद हीशत्रुघ्न सिन्हाने अपनी नाराजगी जताई है। गौरतलब है कि, 8 नवंबर को नोटबंदी को एक साल पुरे हुए थे जिसे भाजपा ने ‘ब्लैक मनी डे’ के रूप में मनाया तो वहीं, विपक्षी पार्टियों ने इसे ‘काला दिवस’ बताया।
ममता ने साधा भाजपा पर निशाना, जीएसटी को बताया ‘ग्रेट सेल्फिश टैक्स’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hq4J0A
Comments
Post a Comment