sss

; //]]>

राजघराने से है जहीर खान की पत्नी सागरिका - Khabar NonStop

Sagarikaभारतीय टीम के गेंदबाज जहीर खान ने गुपचुप तरीके से अपनी मंगेतर सागरिका घाटगे से 23 नवंबर को मुंबई में कोर्ट मैरिज कर ली है। सोशल मीडिया पर खासकर दोनों के फैंस का उत्साह साफ देखा जा सकता है। खैर जहीर के क्रिकेट मैदान के जलवों से सभी वाकिफ हैं साथ ही सागरिका के एक्टिंग और मॉडलिंग का हुनर भी किसी से छुपा नहीं हैं।

राजघराने से हैं सागरिका

लेकिन सागरिका के परिवार की बात करें तो जो अब हम आपको जो बताने जा रहे हैं शायद ही वो आपको पहले पता हो। दरअसल, फिल्मों से वास्ता रखने वाली सागरिका का नाम राजघराने से भी जुड़ा हुआ है। अभिनेत्री के पिता कागल के शाही परिवार के सदस्य हैं। दिलचस्प बात यह है कि सीता राजा घाटगे सागरिका की दादी हैं, जो इंदौर के महाराजा तुकोईराव होल्कर III की बेटी हैं।

मैं कोई प्रेशर कुकर थोड़ी ना हूं…… विद्या बालन

कई हिंदी फिल्मों में किया है काम

बता दें कि सागरिका नेशनल स्तर पर हॉकी की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। सागरिका ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चक दे इंडिया’ ने दिलाई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी।

Sagarika

पिता ने कहा ग्लैमर की निया से दूर रहना

जब सागरिका कॉलेज में पढ़ाई कर रही तो उन दिनों उन्हें कई विज्ञापनों के ऑफर आए थे लेकिन उनके पिता इसके खिलाफ थे। सागरिका के पिता का मानना था कि जब तक वो अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर लेती तब तक उन्हें ग्लैमर की दुनिया से दूर ही रहना है।

चालान के बाद वरुण धवन ने मांगी माफ़ी, पुलिस ने दी चेतावनी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hX5oqC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop