sss

; //]]>

भुखमरी से एक और मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल - Khabar NonStop

bareillyबरेली। भुखमरी से मरने वालों की पहले भी कई खबरें आ चुकी है। महिला की मौत के कथित मामले में अफसरों ने उनकी मौत भूख से नही होने का दावा किया। बुधवार को प्रथम पेज पर कस्बे के भोलेनगर मे भुखमरी से सकीना (50) की मौत की खबर प्रकाशित की।

पीलीभीत: बंदी रक्षक की आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं

डीएम राघवेद्र सिंह ने मामले की जांच कराई

इस पर डीएम राघवेद्र सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए और बुधवार सुबह करीब नौ बजे एसडीएम मीरगंज राम अक्षयवर चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक युगल किशोर, एआरओ रामेश्र्वर प्रसाद, लेखपाल गोपाल प्रसाद, थाना अध्यक्ष श्रीकान्त राय, चौकी इंचार्ज रामसिह सकीना के घर पहुंचे। उन्होने सकीना के पति इशहाक मुहम्मद, पड़ोसियो व कोटा डीलर को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। नायब तहसीलदार और लेखपाल ने सभी के बयान लेकर जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी।

गैंगरेप: नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में मिली महिला

सत्यप्रकाश ने दिए निर्देश

नायब तहसील मीरगंज सत्यप्रकाश को मौके पर जाने के निर्देश दिए थे। वह रात मे करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे। उधर सकीना के पति ने दूसरे दिन भी भूख से ही पत्नी की मौत होने की बात दोहराई। सकीना के पति इशहाक ने बताया, ‘घर मे दो वक्त की रोटी के लिए राशन नही बचा था। काफी दिनो से राशन के लिए कोटेदार के चक्कर लगा रहे थे। पत्नी बीमार थी, भूख के चलते उनकी मौत हुई है।’

अलीगढ़: एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष को मारी गोली

डीएम राघवेद्र विक्रम सिंह ने बताया

डीएम राघवेद्र विक्रम सिंह ने बताया ‘महिला के दो बेटे है। एक बेटा साथ रहता है। उनके बैक खाते मे भी लगभग 4500 रुपये है। इसलिए भूखमरी से मौत की बात सही नही है। तीन महीने से लगातार खाद्यान्न भी मिला है। राशन दुकानदार 80 अंत्योदय कार्ड धारको को अंगूठा लगवा कर भी राशन देता है। महिला की बीमारी से मौत हुई है।’

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ALpyYn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop