sss

; //]]>

अब तेजस्वी भी करेंगे ‘चाय पर चर्चा’ - Khabar NonStop

Tejashwi Yadav

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान ‘चाय पर चर्चा’ की गई थी। इसको देखते हुए अब बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव भी ‘चाय पर चर्चा’ करेंगे। इतना ही नहीं इसके लिए तेजस्वी ने बकायदा लोगों को आमंत्रित किया है।

चाय पार्टी का किय़ा आयोजन

तेजस्वी प्रसाद यादव ने 6 नवंबर को दोपहर दो बजे चाय पार्टी का आयोजन किया है। यहां चाय पार्टी तो होगी ही इसके साथ-साथ वहां आने वाले लोगों से चर्चा भी की जाएगी। इस कार्यक्रम को ‘टी विद तेजस्वी, लेट्स इंटरैक्ट’ नाम दिया गया है।

तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

ट्वीट कर बताया

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से इस कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी दी है। और लिखा है, “टी पार्टी का आयोजन पटना के पांच देशरत्न मार्ग स्थित बंगले पर किया जा रहा है।” कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि करने के लिए तेजस्वी यादव ने एक ई-मेल एड्रेस जारी करते हुए लिखा, “टी पार्टी विद सोशल मीडिया फ्रेंडस।” ट्विटर पर चाय पार्टी की जानकारी देते हुए लिखा, “आइएं मिलें और चाय पर बातें की जाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ‘चाय पर चर्चा’ ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। माना जा रहा है कि तेजस्वी भी अब सोशल मीडिया के द्वारा लोगों से जुड़ाव को लेकर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ypBF0t

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop