sss

; //]]>

पार्टी के लिए बेस्ट मेकअप टिप्स - Khabar NonStop

makeupपार्टी में जानें का ये मतलब नहीं की ढ़ेर सारा मेकअप कर लें। हल्के शेड्स भी आपके मेकअप और चेहरे में जान डाल सकते हैं। आज हम जानेंगे पार्टी में जाते समय किस तरह का मेकअप बेस्ट होगा।

-पार्टी के लिए मेकअप किए जाने से पहले त्वचा की क्लींजिंग और टोनिंग बेहद जरूरी है।

-क्लींजिंग के बाद त्वचा को नम करने के लिए एक अच्छा मॉयस्चराइजर लगाएं। त्वचा में हेल्दी ग्लो लाने के लिए अच्छी तरह मसाज करें।

इन चीजों से पाएं ठंड में भी गोरापन

makeup

-इसके बाद फाउंडेशन स्टिक से थोड़ा फाउंडेशन अपनी उंगलियों पर लेकर चेहरे पर थपथपाएं और ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।

-अब आप हेयर लाइन और चीक बोंस को सही आकार दे सकते हैं। ब्लशर लगाने के लिए हल्का सा मुस्कराएं ब्रश लें और उससे चीक बोंस पर हल्का हल्का रब करें।

-अब आइशैडो ब्रश से ऊपरी पलकों पर ब्रो बोन तक ब्रॉन्ज आइशैडो लगाएं। हल्का ब्लेंड करें। थोड़ा शैडो निचली पलकों पर भी लगाएं।

makeup

-ऊपरी पलकों पर मस्कारा का एक कोट लगाकर लुक को कंप्लीट करें। ग्लैम टच देने के लिए गोल्डन कलर के लिक्विड आइलाइनर से ऊपरी लैशेज पर कुछ दूरी पर छोटे-छोटे डॉट्स लगाएं।

-होंठों को आकर्षक बनाने के लिए लिप बाम या प्राइमर को बेस की तरह लगाएं। फिर कोरल लिप पेंसिल से होंठों को भरें।

-इसी शेड से एक शेड गहरे रंग की लिप पेंसिल से होंठों की आउटलाइन बनाएं और ब्रश से हलका ब्लेंड करें। अब होंठों के बीचोबीच हलका लिपग्लॉस लगाएं।

बुढ़ापे से रहना है दूर तो रोजाना खाएं ये फूड

makeup

-स्टेटमेंट आइब्रो के लिए भौहों के हल्के हिस्सों को डार्क ब्राउन शेड वाली आइब्रो पेंसिल से भरें। ऊपरी आइलिड पर आइब्रो के पास तक म्यूटेड गोल्ड ब्रॉन्ज आइशैडो लगाएं।

-अच्छे हेयरस्टाइल के लिए बालों को ब्लो ड्राइ करके सीधा करें। अब डीप साइड पार्टिंग करें और नीची गर्दन के पास से पोनीटेल बनाएं।

-स्टाइलिंग जेल का इस्तेमाल करके इसे चिकना और चमकदार बनाएं। गोल्डन हेडबैंड से हेयरस्टाइल को आकर्षक बनाएं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zpyxOA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop