ठंड में बनाएं लौकी के पकौड़े - Khabar NonStop
अब मौसम आ गया है कि चाय के साथ कुछ गरमा-गरम चटपटा खाया जाए तो आज कि ये डिश लौकी के पकौड़े जरुर ट्राई करें। तो चलिए शुरु करते हैं।
रात के बचे हुए चावल से बनाएं राइस कटलेट
सामग्री
लौकी – 15-20 पतले गोल गोल टुकड़े कटे हुए, बेसन – 1 कटोरी, नमक – स्वादानुसार, लाल मिर्च पावडर – 1/2 छोटा चम्मच, धनिया पावडर – 1/2 छोटा चम्मच, गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच, हल्दी – 1 चुटकी, हरी धनिया – 1 बारीक कटी हुई, हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई, तेल – आवश्यकता अनुसार।
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले आप एक बर्तन में लौकी और तेल को छोड़ कर बाकी के सभी मसाले मिला कर गाढा घोल तैयार कर लें। कढाई में तेल गरम करें। फिर लौकी के टुकड़ों को अच्छी तरह से बेसन में लपेट कर कढाई में डालें और सुनहरा होने तक तल लें। इसी तरह से सभी पकौड़े तल लें और फिर पेपर टॉवल पर निकाल लें। फिर इन्हें चटनी के साथ गरमा गरम परोसे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hIrEkx
Comments
Post a Comment