संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस वाहन पर किया हमला - Khabar NonStop
काजीगुंड। कश्मीर के कुलगाम जिले के बोनिगम गाँव में संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस वहां को अपना निशाना बनाया। आतंकियों ने काजीगुंड के निकट स्थित बोनिगम गाँव में पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हाजिन में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, स्थानीय लोगों से हुई झड़प
हमले में पुलिसकर्मी सुरक्षित
आईआरपी 9वीं बटालियन के 8 पुलिसकर्मी वाहन में यात्रा कर रहे थे। हालांकि इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ है, सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र को घेर लिया है। गौरतलब हो इन दिनों कश्मीर के तमाम क्षेत्रों में आतंकी सुरक्षा बल की गाड़ियों को अपना निशाना बना रहे हैं।
संदिग्ध आतंकियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली
एसपीओ पर भी हुआ था हमला
यह हमला जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) रणवीर सिंह के निधन के बाद हुआ है। एसपीओ पर अज्ञात हमलावरों ने डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय अनंतनाग के पास गोलीबारी कर दी थी।
उत्तरी कश्मीर में पुलिस को मिली सफलता, शराब तस्कर गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2m8z4Co
Comments
Post a Comment