सारा अली खान की डेब्यू फिल्म में आई रुकावट - Khabar NonStop
नवाब खानदान के छोटे नवाब कहे जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्म ‘केदारनाथ’ की रिलीज डेट में बदलाव की बात सामने आ रही है। खबरो की मानें तो ये फिल्म लंबे समय के लिए टल गई है।
फिल्म ‘पद्मावती’ की बढ़ी मुश्किलें..
2018 में होगी रिलीज
यह फिल्म अब साल 2018 के आखिर में रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज डेट को टालने की वजह भी सामने आ गई है। केदारनाथ में आई बाढ़ के सीन्स को इस फिल्म में जोड़ना है। इसके लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाना है। गौरतलब है कि साल 2013 में उत्तराखंड में भयंकर बाढ़ आई थी जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस सीन को फिल्माने के लिए फिल्म के निर्माता बड़े स्तर पर प्लानिंग कर रहे हैं।
तमन्ना ने 1 साल में किया 6 फिल्मों में काम, क्वीन 2 में आंएगी नजर
मुंबई में तैयार होगा केदारनाथ का सेट
फिल्म के निर्माता इस सीन को मुंबई में ही फिल्माना चाहते हैं। मुंबई के किसी जगह के किराये पर लिया जायेगा और वहां केदारनाथ का सेट तैयार किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीन में कई लाख लीटर पानी का इस्तेमाल किया जायेगा। मुंबई बीएमसी बाढ़ के सीन के लिए पानी की इजाजत नहीं देती है तो दूसरे राज्यों में भी इस सीन को फिल्माया जा सकता है। इस सीक्वेंस में वीएफएक्स का इस्तेमाल भी होगा जिसका काम अमेरिका में होगा। फिल्म का फर्स्टलुक आपको अक्टूबर महीने में देखने को मिलेगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A6OKIt
Comments
Post a Comment