sss

; //]]>

जींस पहनकर गया छात्र स्कूल तो प्रिंसिपल ने कैंची से काटा पैंट - Khabar NonStop

studentकानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्कूल यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर छात्र को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। 11वीं का छात्र यूनिफॉर्म के स्थान पर जींस पहनकर स्कूल गया था। इस पर स्कूल प्रबंधन ने कैंची से जींस काट दी।

योगी: बदमाश जेल में जाएगा या यमराज के पास

पुलिस ने किया केस दर्ज

स्कूल की इस हरकत के चलते कैंची से बच्चे के दोनों पैरों पर घाव हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्र के पिता विनोद पाल का कहना है कि बेटे ने यूनिफॉर्म नहीं पहनी तो स्कूल प्रबंधन उसे वापस घर भेज देता। इस तरह का बर्ताव गलत है।

सरकारी दफ्तरों से गायब प्रधानमंत्री का विजन डॉक्यूमेंट

विनोद का कहना

विनोद का कहना है कि उनके बेटे ने स्कूल को अपनी मजबूरी बताई थी, लेकिन किसी ने नहीं ध्यान नहीं दिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई सफाई नहीं आई है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे दोनों पक्षों से पूछताछ कर रहे हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AVX0wd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop