sss

; //]]>

अचानक टूटी करनाल नहर, खराब हुई हजारों बीघा फसलें  - Khabar NonStop

Mathura

मथुरा-थाना मगोर्रा क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास होकर जा रही आगरा दिल्ली करनाल नहर अचानक टूट गई। नहर के टूटने से सैकड़ों किसानों के खेतों में हजारों बीघे फसल पानी से खराब हो गयी और पानी के तेज बहाव के चलते जलभराव हो गया।

किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र पर किया हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने खेतों में पानी निकालने की कोशिश में जुट गए हैं, लेकिन तेज बहाव होने के चलते पानी खेतों के अंदर घुस गया है और पानी के चलते फसल जल मग्न हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी काफी देरी से पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीनों द्वारा तेज पानी के बहाव को रोकने की कोशिश की जा रही है। नहर पानी का तेज बहाव होने के चलते अचानक टूट गई, जिसके चलते खेतों में पानी भर गया। बताया जा रहा है कि, नहर की पटरी रात्रि के समय टूट गई और किसानों को सुबह पता चला तब तक हजारो बीघा जमीन जलमग्न हो चुकी थी। किसानों को नुकसान की वजह काफी लंबे समय से इस नहर की साफ-सफाई और कुलावो को सही तरीके से बंद न करवाना माना जा रहा है।

उत्तराखंडः किसानों के कर्ज नहीं माफ करेगी सरकार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hcXdGq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop