गर्भवती महिला के पेट पर सीपीएम नेता ने मारी लात, पुलिस को दी धमकी - Khabar NonStop
केरल में एक सीपीएम नेता को रोड रेज के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंटोनियो नाम के व्यक्ती ने एक गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी थी और एक पुलिसवाले पर भी हमला किया था। उसने पुलिसवालों को धमकी भी दी थी। इस घटना को कोल्लम जिले का बताया जा रहा है।
भाजपा सरकार का केरल के लिए बड़ा ऐलान
Performance of a drunk @CPIM_Keralam Panchayat Mmbr inside Police Station!
He was arrested for hurting a Pregnant Women& 2 Police personnel http://pic.twitter.com/COzzpgCDO0
— നചികേതസ് (@nach1keta) November 3, 2017
अंटोनियो जो कि पंचायत सदस्य है उसने यह हमला नशे की हालत में किया था। बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ कार से हॉस्पिटल जा रही थी। तब ही रास्ते में अंटोनियो की गाड़ी उनकी गाड़ी से टकराई जिसके बाद लड़ाई शुरू हुई। इसी के बीच अंटोनियो ने कथित रूप से महिला को गाड़ी से निकालकर उसके पेट पर लात मारी।
केरल लव जिहाद केस: SC ने दिए आदेश, कोर्ट में पेश हो हादिया
अंटोनियो को जब थाने लाया गया तो उसने पुलिसवालों को भी गंदी गालियां दी थीं। मनोरमा ऑनलाइन की खबर के अनुसार, वह कह रहा था कि पुलिसवाले उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते क्योंकि राज्य में उसकी पार्टी की सरकार है।
नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में पादरी गिरफ्तार
केरल में सीपीएम द्वारा प्रायोजित हिंसा का यह एक उदाहरण है। केरल में में सीपीएम के गुंडे सत्ता के सहयोग से निर्दोष लोगों की जान लेते हैं, यह अब तक का उनका इतिहास रहा है। इन गुंडों के लिए न कोर्इ कानून है और न इन्हें कोर्इ पुलिस का डर, इसलिए ये गुंडे बेखौफ होकर किसी पर भी आक्रमण करते है। सीपीएम नेता द्वारा एक मामूली वजह से एक गर्भवती महिला को लात मारना इस बात का सबूत है। गुअर्तलब हो बीजेपी ने केरल में हो रही हिंसा के विरोध में देश भर में अभियान चलाया था। इस अभियान की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष ने केरल के कन्नूर जिले से की थी। जन सुरक्षा रैली नमक इस अभियान में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई कद्दावर नेता शामिल हुए थे।
‘राईट’ और ‘लेफ्ट’ की लड़ाई में एक और कार्यकर्ता घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zhrNps
Comments
Post a Comment