फिर से होगी ‘रईसों के ऐशगाह’ एंबी वैली सिटी की नीलामी - Khabar NonStop
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सहारा समूह के “अल्ट्रा अनन्य चार्टर्ड सिटी” एंबी वैली सिटी की एक नई नीलामी की अनुमति दी। नीलामी प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू होगी, और आठ सप्ताह के भीतर इसे पूरा कर लिया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आधिकारिक रिसीवर को संपत्ति का नियंत्रण और प्रबंधन करने का आदेश दिया।
एनडीए सरकार ने राफेल डील में बचाए 12,600 करोड़
सुब्रत राय ने बाधा डालने की कोशिश की थी
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय को भी नीलामी प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी। कोर्ट ने हस्तक्षेप करने पर उन्हें जेल भेजनी की चेतावनी भी दी है। संपत्ति के पहले वैश्विक नीलामी असफल हुई थी। सेबी ने अक्टूबर में सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि, संपत्ति पर कब्ज़ा करने के लिए कोई बोलीदाता आगे नहीं आया था, क्योंकि सुब्रत रॉय और कंपनी के अन्य निदेशकों ने बिक्री में बाधा डालने की कोशिश की थी। 37,392 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर आधिकारिक परिसमापक द्वारा नीलामी के लिए संपत्ति लगाई गई थी।
साइबर स्पेस कॉन्फ्रेंस: प्रधानमंत्री ने लॉन्च किया ‘उमंग’ ऐप, साइबरस्पेस पर डाला प्रकाश
ये है एंबी वैली सिटी
पुणे जिले में लोनावाला के पास 10,000 हेक्टेयर में फैले एकीकृत पहाड़ी शहर का टाउनशिप है। सहाराश्री की इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को कभी अमीरों का ऐशगाह माना जाता था। एंबी वैली सिटी देश की पहली ऐसी टाउनशिप है जो हिल एरिया में विकसित की गई है। इस वैली में रेजिडेंशियल फ्लैट्स से लेकर, जिम, फिल्म शूटिंग स्टूडियो, गोल्फ कोर्स, स्पैनिश कॉटेज, इंटरनेशनल स्कूल, प्ले ग्राउंड, फॉर्च्यून फाउंटेन सहित रईसों वाली सारी सुविधाएं मौजूद हैं। जिसमें लकड़ी के शैले, आधुनिक विला, गोल्फ कोर्स, अस्पताल, स्कूल और हवाईअड्डा शामिल हैं।
सुप्रीमकोर्ट ने एनटीपीसी-हिंडाल्को की याचिका को किया ख़ारिज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zvgMl6
Comments
Post a Comment