sss

; //]]>

आयोजित हुई किसान पंचायत, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा - Khabar NonStop

Panchayat

प्रतीकात्मक तस्वीर

सुलतानपुर। जनहित से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) टिकैत गुट ने बुधवार को गोसाईंगंज थाने के पास पंचायत लगाई। जहां उन्होंने किसानों व जनसमस्याओं से जुड़े मामलों पर बारी-बारी से चर्चा की।

भूमि विवाद में चली ताबड़तोड़ लाठियां कई घायल, मुकदमा दर्ज

प्रशासन की अनदेखी से खफा पदाधिकारी

टिकैत गुट के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं पर प्रशासन की तरफ से की जा रही अनदेखी से खफा दिखे। पंचायत के अंत में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। दर्जनों भाकियू कार्यकर्ता बुधवार की सुबह लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित गोसाईंगंज थाने के मेन गेट के बगल एकत्रित होना शुरू हो गए।

फर्जी तरीके से युवक को बनाया अपना पति, कोर्ट ने किया तलब

किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। जिला प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने किसानों की धान खरीद के साथ ही खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की बात कही।

अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पंचायत में खाद, बीज, पानी के साथ ही गोसाईंगंज पुलिस द्वारा फरियादियों से अवैध वसूली का मुद्दा जोर शोर से छाया रहा। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार जयसिंहपुर शिवनरेश सिंह को पदाधिकारियों ने 11 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए निस्तारण की मांग की है। नायब तहसीलदार शिव नरेश सिंह ने जायज मांगो के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष सईद अहमद ने की।

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की दबंगई, खुद ही जोड़ दिया कनेक्शन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jbIQTn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop