यूएस मेड राइफल के साथ आतंकी की तस्वीर वायरल, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट - Khabar NonStop
जम्मू कश्मीर। सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बने हुए आतंकी समीर टाइगर की एक तश्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुरक्षा बल इस आतंकी की लगातार तलाश कर रहे हैं। दक्षिण कश्मीर के शीर्ष आतंकवादी समीर टाइगर की तस्वीर यूएस मेड एम 4 एआर-15 राइफल के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गयी है।
हिजबुल-अलकायदा ‘घाटी’ को अशांत करने के फिराक में, दर्ज़नों आतंकी घुसे कश्मीर में
कुछ दिनों पहले समीर के घर पर हुई थी छापेमारी
हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष आतंकी समीर टाइगर के घर के पास से पुलिस ने हाल ही में जीवित ग्रेनेड बरामद किया था। समीर उस समय अपने घर आया हुआ था। सुरक्षाबल ने इसकी भनक लगते ही उसके घर की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया था। लेकिन स्थानीय कश्मीरी पत्थरबाजों ने सेना पर पथराव शुरू कर दिया जिसके चलते उसे भागने में सफलता मिल गयी। अब इस आतंकी की ट्विटर पर एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में आतंकी समीर टाइगर यूएस मेड एम 4 एआर -15 राइफल के साथ दिख रहा है। फोटो वायरल होने के बाद सुरक्षा बल ने समीर की फोटो वायरल होते ही उसकी तलाश शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी कश्मीर के ही किसी भाग में छिपा है।
सीआईए ने बिन लादेन की 470,000 दस्तावेज किये जारी, हुआ ये बड़ा खुलासा
किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में आतंकी
ख़ुफ़िया सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में आतंकी संगठन एक साथ मिलकर बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। इंटेलिजेंस रिपोर्ट की मानें तो अलकायदा के कमांडर जाकिर मूसा के साथ मिलकर हिजबुल मुजाहिदीन कश्मीर घटी में स्ट्राइक करने की योजना बना रही है। ये आतंकी कश्मीर के पुलवामा में छिपे हुए हैं। खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा और हिजबुल के आतंकियों ने 26 अक्टूबर को इस बाबत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में मीटिंग की। इस मीटिंग में आतंकियों ने कश्मीर घाटी में बड़े हमले को अंजाम देने की प्लानिंग भी की।
J&K: IUST अवंतिपुरा के 4 MBA छात्र स्प्रे अटैक मामले में सस्पेंड
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zccyO6
Comments
Post a Comment