अगले तीन दिनों में दिल्ली की हवा हो सकती है खराब - Khabar NonStop
नई दिल्ली। शुक्रवार को तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के बावजूद शनिवार को हवा की गुणवत्ता का स्तर ‘अत्यंत ख़राब’ बना रहा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर (एसीयू) 322 दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह स्तर 335 था। नमी से स्तर में मामूली गिरावट आई है।
मुझे गाली देने से स्मॉग कम होगा तो सुबह शाम मुझे गाली दो: केजरीवाल
अगले तीन दिनों में प्रदुषण में वृद्धि संभावित
अगले तीन दिनों के लिए पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदूषण के स्तर में क्रमिक वृद्धि होनी संभावित है। यह क्रमशः दोनों पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर को 177 और 296 माइक्रोग्राम में तीन बार सुरक्षित स्तर पर देखने को मिलेगा। 7 नवंबर और 13 नवंबर के बीच वायु की गुणवत्ता “अत्यंत गंभीर” होने के बाद एक बार फिर पिछले हफ्ते के से राजधानी में पुनः ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया – तीन डिग्री सामान्य से नीचे और हवा की गति उच्च रही। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रदूषण नियंत्रण में मदद कर रहा है।
दिल्ली स्मॉग का खतरा टला नहींं 33 ट्रेनें लेट, 3 रद
वायु की गति तय करेगी प्रदूषण का स्तर
गुड़गांव में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहाँ तापमान शुक्रवार की तुलना में थोड़ा अधिक 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन के लिए सबसे कम तापमान है। सीपीपीबी की वायु प्रयोगशाला के प्रमुख दीपंकर साहा ने कहा, तापमान गिरने से प्रदूषकों को वायुमंडल में फैलने में मदद मिलेगी। अगर हवा की गति अच्छी बनी रहे तो वायु की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
दिल्ली में गिरी 60 साल पुरानी इमारत, मौके पर NDRF की टीम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k0Q6BK
Comments
Post a Comment