कांग्रेस ने गुजरात में की तीसरी लिस्ट जारी, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा - Khabar NonStop
गुजरात चुनाव में बीजेपी के बाद अब कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे को लेकर भी घमासान शुरू हो गया है। रविवार को पार्टी की ओर से ही 76 उम्मीदवारों के नाम के साथ तीसरी लिस्ट जारी की थी। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है। अहमदाबाद की अमरायवाड़ी सीटे से अरविंद सिंह चौहान को टिकट दिये जाने पर कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है।
राजबब्बर: कांग्रेस को वोट दो, कोई फ्रीज खोलकर नहीं देख सकता
देर रात की घोषणा
इस हंगामे की उम्मीद कांग्रेस को टिकटों के ऐलान के पहले ही थी। पार्टी ने इसी कारण उम्मीदवारों के नाम की घोषणा देर रात की। नाराज कार्यकर्ताओं ने बीती रात गांधीनगर स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर पुतला जलाकर जमकर तोड़फोड़ की। बनासकांठा के 2 विधायक के नाम भी कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में काटे गए हैं। राज्य सभा चुनाव में इन दोंनो ने ही अहमद पटेल को वोट दिया था। अहमद पटेल को वोट देने वाले सभी 43 विधायकों को पहले फिर से एक बार टिकट देने का भरोसा दिया गया था। ये भी एक कारण है कार्यकर्ताओं में रोष का।
गुजरात 5-10 उद्योगपतियों का नहीं, किसान और मजदूर का है: राहुल
पार्टी नहीं आना चहाती बैकफुट पर
गुजरात में पार्टी किसी भी तरह से बैकफुट पर नहीं आना चाहती। यही कारण है कि कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए शनिवार को फोन करके अपने 50 उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने को कहा था। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख सोमवार को यानी कि आज है।
बीजेपी में भी मचा काफी बवाल
टिकटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी में भी काफी बवाल मच चुका है। जब भी पार्टी ने अपनी लिस्ट जारी की है। नाराज कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया है। यहां तक कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के सामने पार्टी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता अपना विरोध जता चुके हैं।
गुजरात: दलित केंद्र जाकर तिरंगा स्वीकारेंगे राहुल, छुआ-छूत से मुक्त कराने का देंगे वचन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2joQTbT
Comments
Post a Comment