अध्यक्ष पद के आखिरी दिन हुए दस नामांकन - Khabar NonStop
बुलंदशहर। शुक्रवार को हुए दस नामांकन के साथ अध्यक्ष पद पर 23 ने नामांकन किया है। जिसमें तीन प्रत्याशियों ने दो दो नामांकन दाखिल किये है। इस तरह कुल बीस प्रत्याशी फिल वक्त मैदान में ताल ठोकने उतरे है।
भाजपा के खिलाफ सात बागियों ने किया नामांकन
10 लोगों ने किया चेयरमैन पद के लिए नामांकन
शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के तहत दस लोगों ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया। जिसमें सबसे पहले कांग्रेस के मोहम्मद इरशाद शमशेर ने भारी दल बल के साथ अपना नामांकन किया। वहीं दो रोज पूर्व निर्दलीय के रूप में नामांकन कर चुकी बब्बो परवीन ने बतौर बसपा प्रत्याशी दोबरा नामांकन किया। वहीं उनके पति मोहम्मद इरशाद उर्फ हाजी भोलू ने भी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन किया है।
बुलंदशहर में तारकोल जलने से फैल रहा प्रदूषण
भाजपा के सैनी ने भी किया नामांकन
वहीं भाजपा से टिकट मांगने वाले विवेकानन्द सैनी व महासिंह सैनी,लक्ष्मन सैनी ने भी दलबल के साथ नामांकन किया। इनमें विवेकानन्द सैनी ने शिव सेना से पर्चा दाखिल किया है। उनके अलावा सुमन,तोता,भरत,और महावीर सिंह ने भी चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया है। इस तरहे कुल 23 नामांकन दाखिल हुए है। नामांकन करने वालों में सपा के फैसल शमशाद अंसारी बसपा से ब्बबो परवीन व भाजपा से त्रिलोकी सैनी ने दोहरे पर्चे भरे है। इस तरहे फिल वक्त 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिनमें चार महिलाएं है। उधर विभिन्न वार्डो से 55 प्रत्याशीयों ने भी सभासद पद के लिए नामांकन किया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hiEOEv
Comments
Post a Comment