sss

; //]]>

अब्दुल वाहिद ने कहा, ‘लव जिहाद जैसी कोई चीज ही नहीं’ - Khabar NonStop

 love Jihad

कोलकाता। यदि कोई बालिग लड़की अपनी मर्जी से किसी से शादी करती है, तो ये लव जिहाद कैसे हो सकता है। यह बात पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल वाहिद सेठ ने ‘हमें भी कुछ कहना है’ कार्यक्रम में कही़ । एक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के अनुसार उन्होंने कहा, हम पर कई आरोप लगे हैं, जिनमें से एक है ‘लव जिहाद’ है, जो कि बिल्कुल ही गलत है। पॉपुलर फ्रंट पर आरोप लगाया गया है कि, वे अपने संस्था में लड़कों की भर्ती कर ‘लव जिहाद’ का प्रशिक्षण देते हैं। यह सरासर झूठ है। केरल में हुए ‘हदिया मामले’ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि, सब इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बता रहे हैं। पर ये गलत है, क्योंकि वह लड़की बालिग है। उसे अपने जीवन के फैसले लेने का हक है।

‘लव जिहाद’: कोर्ट ने अपनी इच्छा अनुसार कहीं पर भी जाने की स्वतंत्रता दी

सरकार लगाने जा रही प्रतिबन्ध

खुद सरकार पीएफआय पर प्रतिबन्ध लगाने जा रही है। साथ ही पीएफआई (PFI) के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत भी मिले है। केरल लव-जिहाद प्रकरण में न्यायालय ने भी लव जिहाद का अस्तित्व माना है। पीएफआय पर बेंगलुरु में संघ नेता रुद्रेश की हत्या और एक अन्य आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट अल-हिंद के साथ मिलकर दक्षिण भारत में आतंकी हमलों की योजना बनाने का आरोप है। ऐसे में अब्दुल वाहिद के वक्तव्य पर कोर्इ विश्वास कैसे रखेगा?

केरल लव जिहाद केस: SC ने दिए आदेश, कोर्ट में पेश हो हादिया

देश की सुरक्षा के लिए खतरा

पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (Popular Front of India) पिछडो और अल्पसंख्यकों के हक़ में आवाज़ उठाने वाला और उनकी परेशानियों से सरकार को अवगत कराने वाला संगठन है। लेकिन अब इस संगठन पर देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने का आरोप लगा है। संगठन पर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगा है। आरोप है कि, यह संगठन वीडियो और तकरीर को सोशल मीडिया में प्रसारित कर शासन और प्रशासन के विरोध में समुदाय विशेष के युवाओं को भडका रहा है। इससे पाकुड़ समेत पूरे देश में विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

हिंदू महिला के साथ होटल में पकड़ा गया मुस्लिम युवक, बवाल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zre2nF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop