राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद ने किया बिहार का पहला दौरा - Khabar NonStop
पटना। राष्ट्रपति पद पर शपथ ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहली बिहार यात्रा में कहा कि बिहार और यहां के लोग दिन दोगुना रात चौगुना प्रगति करें।
सीरियाई सेना ने पूर्वी सीरिया में आईएस के गढ़ पर किया कब्ज़ा
इस कार्यक्रम में कोविंद ने किया संबोधित
पटना के नव निर्मित सम्राट अशोक कन्वेन्शन सेंटर के बापू सभागार में आयोजित किए गए कार्यक्रम को राम नाथ कोविंद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान जो भरपूर स्नेह मिला, उसे मैं जीवन भर याद रखूंगा। पटना के राजभवन के अनुभवों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कई मायनो में सुखद अनुभव रहा।
नीतीश कुमार की बात पर दिया जवाब
राष्ट्रपति कोविंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने को बिहारी बताये जाने पर कहा कि भले उनका जन्मस्थान बिहार ना रहा हो लेकिन बिहारियों और बिहार से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस कार्यक्रम में आने के पूर्व उन्होंने राजभवन के सामने प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भारत-बांग्लादेश: मोदी और हसीना ने दी बंधन एक्सप्रेस को हरी झण्डी
कृषि रोड मैप के बारें में कहा
कृषि रोड मैप की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि ये एक संयोग है कि बापू के चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष में इसका लोकार्पण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा देश की हर थाली में एक बिहारी व्यंजन की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इस साल राष्ट्रपति भवन में सुधा डेरी के सोजन्य से ठकुआ खाने का मौका उन्हें भी मिला।
गुजरात: यहाँ पर एकलौते वोटर के लिए बनाया गया पोलिंग बूथ
राष्ट्रपति कोविंद ने दी सलाह
राष्ट्रपति कोविंद ने बिहार की बाहर में छवि की चर्चा करते हुए सलाह दी कि इसके लिए बिहारियों और सरकार को और प्रयास करने होंगे। लेकिन उन्होंने माना कि कृषि क्षेत्र में अगर जैसा लक्ष्य रखा गया है, उसे पाने में सरकार कामयाब होती है तो राज्य की छवि और सुधरेगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jebbse
Comments
Post a Comment