शर्मनाक।बिहार में भरी पंचायत में महिला को सरेआम चटवाया गया थूक - Khabar NonStop
मुजफ्फरपुर। बिहार में एक बार फिर इंसानियत को तार-तार करने का मामला सामने आया है। दरअसल नालंदा में घर में दस्तक दिए बिना घुसने पर युवक से जमीन पर थूककर चटवाने का विडियो सामने आने के चंद दिनों बाद अब एक महिला का विडियो वायरल हो रहा है। घर खाली करवाने और किराए से जुड़ा विवाद सुलझाने के लिए पंचायत की शरण में गई इस महिला को सबके सामने थूककर चाटने पर मजबूर किया गया।
बिहार: कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाली तालाब से शराब की 770 बोतलें
#WATCH Woman made to spit & lick during Panchayat session in Muzaffarpur's Minapur. She came for settlement of a rent dispute. #Bihar (5.11) http://pic.twitter.com/Y7vQRsjq1g
— ANI (@ANI) November 6, 2017
मुजफ्फरपुर की है घटना
अब सामने आई घटना मुजफ्फरपुर के मीनापुर की है। यहां के पानापुर ओपी के एक गांव में रहने वाली महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि दबंग अरुण सिंह ने उसका मकान 2500 रुपये महीने में किराए पर लिया था और उसमें गलत काम कर रहा है। महिला चाहती थी कि अरुण उसका घर खाली करे लेकिन वह धमकी देने पर आमादा था। महिला ने शिकायत में कहा था कि अरुण ने मकान खाली करने के बदले छह लाख रुपये की मांगे थे।
बिहार: तीन दर्दनाक हादसे, 12 लोगों की मौत
रविवार को बैठी पंचायत
इसी मामले में रविवार को पंचायत बैठी थी जहां महिला को ऐसा करने पर मजबूर किया गया। घटना का विडियो सामने आते ही मुजफ्फरपुर पुलिस हरकत में आई है और डीएसपी गौरव पांडे ने इसे संज्ञान में लेते हुए जांच कराने की बात कही है।बता दें, इससे पहले बीते 20 अक्टूबर को बिहार के ही नालंदा जिले में एक सरपंच के घर में बिना दस्तक दिए घुसने के जुर्म में एक व्यक्ति को जमीन पर थूक कर चाटने की सज़ा देने का मामला सामने आया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hKRQvf
Comments
Post a Comment