श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस दल पर किया हमला, दो आतंकी ढेर - Khabar NonStop
श्रीनगर-सोमवार की शाम राजवाड़, हाथवाड़ा में आतंकवादियों और सरकारी संगठनों के बीच एक मुठभेड़ तब शुरू हो गयी जब आतंवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हंडवाड़ा मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।
पुलवामा:आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद
एसडीपीओ हंडवारा शबीर खान ने बताया कि, शाम को आतंकियों ने राजवाड़ के गंगाजजार के ज़चल्दरा इलाके के पास एक पुलिस दल पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि, ‘इस दौरान, पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए इस हमले को एक मुठभेड़ का रूप दे दिया।’ उन्होंने बताया कि, इसके बाद मौके पर सेना और एसओजी के अतिरिक्त सुदृढीकरण मुठभेड़ क्षेत्र में पहुंच गए। अभी तक कि मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी जारी थी आतंकी और पुलिस दल के बीच इस बीच 10:06 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विपक्षी नेता नबी आजाद ने जम्मू में प्रतिनिधियों से मुलाकात की और मीडिया के साथ बातचीत की। वहीं इस मुठभेड़ में जानकारी मिल रही है कि, पुलिस दल ने हंडवाड़ा मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है।
पुलवामा मुठभेड़ में मसूद अजहर का भांजा ढेर, बरामद हुई M-4 कार्बाइन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hvBhXc
Comments
Post a Comment