sss

; //]]>

आयकर विभाग ने शशिकला के भतीजा का खाता किया सील - Khabar NonStop

sasikala

चेन्नई। काले धन के खिलाफ आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई के तहत वी.के.शशिकला के शेल कंपनी से जुड़े लोगों के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। यह बैंक खाते शशिकला के नहीं उनके परिजनों के हैं। शशिकला के भतीजे विवेक जयरमन का इसमें बैंक खाता सीज कर दिया गया है। विवेक जो कि जया टीवी के एमडी हैं। उनके कार्यालय से आयकर विभाग को कई दस्तावेज मिले हैं।

तमिलनाडु: 187 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, शशिकला को तगड़ा झटका

कई दस्तावेज मिले

शशिकला के भतीजे और जया टीवी के एमडी विवेक जयरमन के कार्यालय के बैंक से जुड़े कई दस्तावेज छापेमारी के दौरान मिले हैं। जिसके बाद उनका खाता आयकर विभाग के अधिकारियों ने सीज कर दिया। विभाग द्वारा तीन दिनों से चल रहे छापेमारी के दौरान यह ऐक्शन लिया गया है। जो अधिकारी आयकर विभाग के सर्च ऑपरेशन में लगे हैं। उनका कहना है कि “शशिकला के 188 प्रॉपर्टी उनके रिश्तेदारों के पास हैं। यह प्रॉपर्टी तमिलनाडू, बेंगलुरु समेत अन्य स्थानों पर हैं। ”

छापेमारी में मिले 6 करोड़ रुपये कैश 

आयकर विभाग के अधिकारियों ने शु्क्रवार तक शशिकला के ठिकानों से करीब 6 करोड़ रुपये कैश और 8.5 किलो ग्राम सोना और पैसों से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए हैं। आपको बता दें कि इन दस्तावेजों की कीमत 1 करोड़ से अधिक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शशिकला के कई महिला कॉलेज भी हैं जो उनके भाई संचालित कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शशिकला के रिश्तेदारों के इस छापेमारी में 100 बैंक खाते सील कर दिए गए हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yt91HO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop