कम हीमोग्लोबिन बताकर प्रसूता को अस्पताल से निकाला, ऑटो में हुई डिलीवरी - Khabar NonStop
बुलंदशहर –उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पताल में मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार और बदतमीजी करना शायद अब आम बात हो गयी है। जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में बुधवार सुबह जो हुआ वह शर्मसार करने वाला है। खुर्जा में प्रसूता को सरकारी अस्पताल से कम हीमोग्लोबिन बता कर निकाल दिया गया। अस्पताल परिसर में ही ले जाने के दौरान महिला की ऑटो में बच्ची की डिलीवरी हो गयी। प्रशासन ने जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।
प्रसव पीड़िता ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म
बुलंदशहर जनपद का राजकीय महिला चिकित्सालय खुर्जा में महिला जिसकी जिसने ऑटो में बच्ची को जन्म दिया उसका आरोप है कि, जब परिजन महिला को लेकर अस्पताल में पहुंचे तो मौजूद अस्पताल कर्मियों ने जाँच के बाद महिला को अस्पताल से हीमोग्लोबिन कम 6 पॉइंट बता कर निकाल दिया। महिला द्रोपा पत्नी लोकेन्द्र निवास लालपुर चितौला के परिजनों ने सरकारी महिला अस्पताल के गेट पर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों की गुहार पर एसडीएम खुर्जा हिमांशु गुप्ता मौक़े पर पहुंचे और माँ व बेटी के बारे में खुर्जा अस्पताल से जानकारी ली और प्रसूता को बुलंदशहर जिला अस्प्ताल के लिये रेफर कर दोषी लोगो के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही की बात कह रहे है।
ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j6YQpH
Comments
Post a Comment