sss

; //]]>

एशियाई चैंपियनशिप :फाइनल में मेरी कॉम-सोनिया, पांचवें गोल्ड से एक कदम दूर मैरी कॉम - Khabar NonStop

Asian boxing championship

वियतनाम में चल रहे एशियाई चैंपियनशिप में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन एम सी मेरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पांचवें स्वर्ण पदक की ओर कदम बढाते हुए आज फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मेरी कॉम ने जापान की सुबासा कोमुरा को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

किदांबी श्रीकांत ने जीता डेनमार्क ओपन खिताब

मेरी कॉम ने अपने कुल 6 में से पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और वह अपने पांचवें स्वर्ण पदक से केवल एक कदम दूर हैं। फाइनल में मेरी कॉम का सामना मंगोलिया की मुक्केबाज जार्गालान ओचिरबाट और उत्तरी कोरिया की मुक्केबाज किम हयांग मी के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से होगा। अगर मेरी कॉम फाइनल जीत जाती हैं तो यह 48 किलोवर्ग में उनका पहला एशियाई स्वर्ण होगा। वहीं, वर्ल्ड चैंपियनशिप की रजत पदकधारी सोनिया लाठेर ने उज्बेकिस्तान की योदगोरोय मिरजाएवा को 57 किलोग्राम वर्ग में हराकर फाइनल में प्रवेश किया है और स्वर्ण पदक के लिए उनका मुकाबला चीन की जुनहुआ जिन से होगा। वहीं इस टूर्नामेंट में सरिता देवी को निराशा का सामना करना पड़ा है उन्हें चीन की डान डोउ के हाथों 64 किलोग्राम वर्ग में हार मिली। सरिता देवी (64 किलो) को ब्रॉन्ज मैडल से ही संतोष करना पड़ा है।

7 महिला मुक्केबाजों ने एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनाई जगह



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2m3Kx6y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop