विवाद खत्म होने तक बिहार में रिलीज नहीं होगी पद्मावती: नीतीश कुमार - Khabar NonStop
पटना। अब बिहार में भी संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावती’ उस समय तक रिलीज़ नहीं होगी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह बात साफ-साफ स्पष्ट कर दिया है। यह तब-तक बैन रहेगा जब तक भंसाली सभी को संतुष्ट नहीं कर देते।
Video: खुद को ‘पाकिस्तानी पहलवान’ कहने पर सोनू सूद ने किया चित
नीरज कुमार बबलू ने की रोकने की मांग
बिहार के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने सीएम नीतीश कुमार से मिलकर फिल्म की रिलीज़ रोकने की मांग की थी। वहीं विधानसभा परिसर में भी नीरज ने ‘पद्मावती’ के खिलाफ विरोध व्यक्त करते हुए सपा के नेता आज़म खान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी।
बिहार में फिल्म ‘पद्मावती‘ का प्रदर्शन नहीं
फिल्म ‘पद्मावती’ पर बैन लगाने की स्वीकृति देते हुए अधिकारियों को कहा कि जब तक विवाद खत्म नहीं हो जाता, बिहार में फिल्म ‘पद्मावती’ का प्रदर्शन नहीं होगा। इसके बाद नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बिहार में फिल्म पर बैन लगाने का निर्देश दे दिया।
तो क्या आमिर खान के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगी मानुषी छिल्लर!
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जब तक संजय लीला भंसाली और फिल्म से जुड़े लोग विवाद के संबंध में सफाई नहीं देंगे, बिहार में भी फिल्म नहीं चलेगी। फिल्म पद्मावती के विरोध पर जीतन राम मांझी ने कहा कि रानी पद्मावती हमारी धरोहर है और उन्होंने खिलजी से कोई प्रेम नहीं किया था, फिर भी सेंसर बोर्ड को मामले पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करना ठीक नहीं है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iZDKqf
Comments
Post a Comment