क्या आप जानते हैं तिल के ये बेमिसाल फायदे - Khabar NonStop
सर्दियों का मौसम आ गया है और इस मौसम में तिल का इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ के लिए लाभदायक है। तिल के बीज में विटामिन, खनिज, प्राकृतिक तेलों और कार्बनिक यौगिकों सहित कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा, जस्ता, फाइबर, थायामिन, विटामिन बी 6, फोलेट, प्रोटीन और ट्रिप्टोफैन पाए जाते हैं। तो आइये जानते हैं तिल के इस्तेमाल के फायदों के बारे में –
- तिल के बीज में पाए जाने वाले प्राकृतिक तेल हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। इससे आपके कार्डियोवास्कुलर सिस्टम पर तनाव कम होता है और विभिन्न हृदय समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है।
- तिल में पाए जाने वाला मैग्नीशियम हाइपरटेंशन को कम करता है।
- तिल के बीज में मौजूद तत्व, डायबिटीज को कम करने में मदद करता है। शोध में पाया गया है कि, तिल के बीज का तेल टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित रोगियों में विभिन्न डायबिटीज की दवा के प्रभाव को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
- तिल में मौजूद मोनो-सैचुरेटेड फैट एसिड कोलेस्ट्रोल कम करता है।
- तिल के बीजों में पाया जाने वाला फाइबर पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज में काफी फायदा पहुंचाता है।
- तिल में कॉपर पाया जाता है जो गठिया रोग में मददगार होता है। दरअसल, गठिया की बीमारी में होने वाले दर्द और सूजन में कॉपर काफी मददगार साबित होता है। यही नहीं यह हड्डियों और जोड़ों को भी मजबूत बनाता है।
- तिल में भरपूर मात्रा में जिंक होता है जो त्वचा को फायदा पहुंचाता है। त्वचा से संबंधी बीमारियों में यह खास फायदेमंद साबित होता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ad5LlI
Comments
Post a Comment