sss

; //]]>

त्रिपुरा: बहस के बाद जवान ने पत्रकार को मारी गोली - Khabar NonStop

Journalist murder

त्रिपुरा में मंगलवार को सेना के एक जवान ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिछले दो महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है जब किसी पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी गयी हो। बांग्ला अखबार स्यंदन पत्रिका के पत्रकार सुदीप दत्त भौमिक भौमिक नाम के पत्रकार को 2nd त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान ने गोली मार दी।

पत्रकार ने मोटा कहकर पूछा सवाल, तो विद्या के जवाब ने लगाई मिर्ची

घटना अगरतला से 20 किलोमीटर दूर आरके नगर की है। जहां पत्रकार सुदीप राजधानी अगरतला से 20 किलोमीटर दूर आरके नगर टीएसआर कमांडेंट से अपॉइंटमेंट लेकर मिलने गए थे, लेकिन वहां पहुंचकर उनकी PSO से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद PSO नंदगोपाल ने गुस्से में सुदीप पर गोली चला दी। अगरतला के प्रमुख बंगाली अखबार स्यंदन पत्रिका के संपादक सुबल डे ने बताया, ‘हमारे अखबार के वरिष्ठ पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक आरके नगर 2nd त्रिपुरा स्टेट राइफल के कमांडेट से अपॉइंटमेंट लेकर मिलने गए थे। लेकिन जब वो वहां पहुंचे तो उनकी कमांडेट के पीएसओ से ऑफिस के बाहर तकरार हो गई, जिसमें पीएसओ ने सुदीप पर गोली चला दी। सुदीप की मौके पर ही मौत हो गई।’ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को अगरतला ले आया गया। बता दें कि, इससे पहले इसी साल 20 सितंबर को पश्चिमी त्रिपुरा जिले में इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के आंदोलन को कवर कर रहे एक टीवी पत्रकार की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

छत्तीसगढ़ प‍ुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को किया गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z839Ei

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop