मुझे गाली देने से स्मॉग कम होगा तो सुबह शाम मुझे गाली दो: केजरीवाल - Khabar NonStop
दिल्ली। दिल्ली में स्मॉग के चलते जो हालात हो गए थे उसके लिए जनता केजरीवाल को दोष दे रही थी। वहीं कुछ नेता उनपर ताने कस रहे खे। इसी के चलते अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली में जहरीली हवाओं के धुंध को लेकर कहा कि अगर केजरीवाल को गाली देने से अगर पॉल्यूशन कम हो तो दिल्ली के सभी 2 करोड़ लोगों से कहूंगा कि सुबह उठकर मुझे गाली दें।
दिल्ली स्मॉग का खतरा टला नहींं 33 ट्रेनें लेट, 3 रद
आगे कहा की …
उन्होंने आगे कहा कि अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने में पॉल्यूशन लेवल को भी इंकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है की दिल्ली अपना पॉल्यूशन खुद क्रिएट करता है, क्योंकि जहरीली हवाओं के धुंध के अलावा ट्रांसपोर्ट, डस्ट, इंडस्ट्रियल का भी प्रदूषण है। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के कारण दिल्ली में जहरीली हवाओं का धुंध आ जाता है।
ये है प्रदूषण का मुख्य कारण
केजरीवाल ने बताया की प्रदूषण बढ़ने की मुख्य वजह पंजाब-हरियाणा के किसानों द्वारा जलाए जा रहे पराली से ही है। इसका समाधान उन दोनों राज्यों से ही निकलेगा न कि दिल्ली से। केजरीवाल ने कहा कि एक साल के अंदर दिल्ली में करीब 2000 नई बसें आएंगी।
BJP दिग्गजों की ये टीम गुजरात का गढ़ जीतने के लिए उतरी मैदान में
12 किस्म की मशीनें दिखाई दी
इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलने के दौरान उन्होंने 12 किस्म की मशीनें दिखाई, जिससे इस समस्या का निजात पाया जा सकता है। यह मशीन लगभग ढेड़ लाख रुपए की है और इसमें 40 प्रतिशत की सब्सिडी है। यदि यह सब्सिडी 40 से बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दी जाए और इसे किसानों में बांट दिया जाए तो इस समस्या का हल आसानी से पाया जा सकता है। केजरीवाल ने आगे बताया कि खट्टर साहब ने केंद्र सरकार से 1600 करोड़ और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 3 से 4 हजार करोड़ रुपए मांगे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Aalh1H
Comments
Post a Comment