प्रद्युम्न मर्डर केस: कडंक्टर की पत्नी बोली मेरा पति निर्दोष है - Khabar NonStop
गुरुग्राम का वो केस तो अाप सबको याद ही होगा जिसमें रेयान इंटरनेशनल स्कूल में एक बच्चे को बेमौत मार दिया गया था। और इसके एल्जाम में कंडक्टर को पकडा गया था। यहाँ तक कि उसने अपना जुर्म भी कबूल किया था। पर अब इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं। जी हां आपको बता दें कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र प्रद्युम्न के इस मर्डर केस ने बुधवार को एक नया मोड़ ले लिया है। सीबीआई की नई थ्योरी ने इस केस को पलट कर ही रख दिया है। सीबीआई ने बुधवार सुबह यानी कि आज उसी स्कूल के 11वीं क्लास के छात्र को अरेस्ट किया है। उसकी पेशी भी दोपहर दो बजे होगी। अभी तक गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी में बस कंडक्टर अशोक कुमार को ही मुख्य आरोपी बताया जा रहा था।
CBI: PTM टालने के लिए 11वीं के छात्र ने की थी प्रद्युम्न की हत्या
कंडक्टर की पत्नी बोली
सीबीआई के 11वीं क्लास के छात्र को गिरफ्तार करने के बाद कडंक्टर अशोक कुमार की पत्नी ममता ने बताया कि उसके पति ने दबाव में गुनाह कबूल किया था। क्योंकि उसके पति को पुलिस कस्टडी में मारा पीटा गया था। साथ ही ममता ने ये भी कहा कि उसका पति निर्दोष है, और उसने बताया कि मैं उनसे मिली थीं तब उन्होंने मुझे कहा था कि वह निर्दोष हैं। उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल प्रबंधन ही प्रद्युम्न की हत्या के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।
सीबीआई का कहना
सीबीआई का कहना है कि एग्जाम और पीटीएम की वजह से आरोपी छात्र ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अगर सूत्रों की मानें तो स्कूल में होने वाली परीक्षा और पैरेंट्स-टीचर मीटिंग को टालना चाहता था आरोपी छात्र। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी दिखा है। सीबीआई आज दोपहर को उसे ज्युवेनाईल कोर्ट में पेश करेगी। सीसीटीवी में आरोपी को चाकू ले जाते हुए देखा गया है। जब वह टॉयलेट में मोबाइल पर पोर्न फिल्म देख रहा था। तब उसने प्रद्युम्न को देखा। पहले आरोपी ने प्रद्युम्न के साथ यौन शोषण का प्रयास किया, फिर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zFziHs
Comments
Post a Comment