sss

; //]]>

आतंकी हाफिज सईद हुआ रिहा, फिर से आलापा कश्मीर राग - Khabar NonStop

Hafiz Saeed

लाहौर। कुख्यात आतंकी और 2008 के मुंबई हमले का साजिशकर्ता हाफिज सईद गुरुवार सुबह नजरबंदी से रिहा कर दिया गया। हाफिज 297 दिन से अपने ही घर में नजरबंद था। अब उसे रिहा कर दिया गया है। हाफिज सईद के कही भी आने-जाने से भी प्रतिबन्ध हटा लिया गया है।

एयर चाइना ने की चीन-उत्तर कोरिया के बीच सभी उड़ानें रद्द

रिहा होते ही अलापा कश्मीर राग

आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद रिहा होते ही कश्मीर राग अलापने लगा है। उसने रिहाई के बाद कहा कि वह कश्मीर को आजाद करवाकर रहेगा। जानकारी के लिए बता दें भारत सरकार ने मुंबई में हुए आतंकी हमले की जांच दोबारा कराने के लिए पाकिस्तान सरकार से मांग की है। साथ ही भारत ने पाकिस्तान को कहा है कि हाफिज सईद और लश्कर ए तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी के खिलाफ जो सबूत सौंपे गए हैं, उन सबूतों के आधार पर पाकिस्तान कोर्ट में सुनवाई सुनिश्चित करे। गौरतलब हो आतंकी हाफिज सईद पर अमेरिकी सरकार ने एक करोड़ डॉलर (करीब 65 करोड़ रुपये) का इनाम भी रखा है।

रूस: पुतिन को चुनौती देने चुनाव में उतरी ये स्टार

अब आजाद घूमेगा हाफिज

पाकिस्तान के पंजाब सरकार ने हाफिज सईद को उसके घर में नजरबन्द कर रखा था। एक सुनवाई के दौरान न्यायालय ने उसे रिहा करने के आदेश दिए। बोर्ड की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस अब्दुल समी खान ने कहा कि “हाफिज सईद अगर किसी अन्य मामले में वांछित नहीं है तो सरकार उसे रिहा कर दे।”

आतंक के लिए लंदन में अय्याशी, फंड के नाम पर पाक में मुजरा

रिहा होते ही हाफिज ने कहा ये

रिहा होते ही हाफिज सईद ने कहा, ”हुकूमत के जितने लोग और सरकार के अधिकारी ये सब आकर ये कह रहे थे कि इनको रिहा नहीं करना लेकिन जजों ने उनकी तमाम बातें सुनकर उनको रद्द करके मेरी रिहाई का हुकुम दे दिया। मैं समझता हूं कि ये पाकिस्तान की आजादी की जीत है और इंशाल्लाह-इंशाल्लाह कश्मीर भी आजाद होकर रहेगा, क्योंकि मैं कश्मीर का केस लड़ रहा हूं और कश्मीर की वजह से भारत मेरे पीछे पड़ा हुआ है।” हाफिज सईद ने कहा, ”उसकी (भारत) सब मेहनतें और कोशिशें नाकाम हुईं, अल्लाह ने मुझे रिहाई दी, मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि अल्लाह इसमें बरकत अता फरमाए और मुझे और मेरे सारे साथियों, जमात के सारे, तमाम लोगों को तौफीक दे कि हम अल्लाह की खातिर इस मुल्क की आजादी और कश्मीर की आजादी की खातिर हम भरपूर किरदार अदा करें, अल्लाह हम सबकी मदद अता फरमाए।”

एक क्रन्तिकारी नेता के युग का अंत, लोग मना रहे जश्न



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jPzi0P

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop