sss

; //]]>

जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं - Khabar NonStop

 

 Bollywood actresses

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। अलिया मशहूर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं। अलिया ने 2012 में कारन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था। आलिया ने अपना फ़िल्मी करियर स्कूल के बाद ही शुरू कर दिया था। काम के सराहे जाने के बाद अलिया को एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स मिलते गये जिसकी वजह से पढाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ी।

दीपिका पादुकोण

 Bollywood actresses

बॉलीवुड की नई ड्रीम गर्ल कही जाने वाली दीपिका ने भी अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। दीपिका पादुकोण ने इंटरमीडिएट तक की पढाई बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से की है। इसके बाद उन्होनें माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में ग्रेजुएशन करने के लिए एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ देनी पड़ी। एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि वे पत्राचार के माध्यम से ग्रेजुएशन करना चाहतीं थीं। फिल्मों में अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकीं।

सोनम कपूर

 Bollywood actresses

मिस्टर इंडिया कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी अपनी पढाई फ़िल्मी करियर के चलते बीच में छोड़ दी। सोनम ने 12 वीं तक की पढ़ाई मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से की है। ग्रेजुएशन करने के लिए सोनम कपूर ने पत्राचार के माध्यम से एडमिशन लिया था, लेकिन फिल्मों में बिजी हो जाने के बाद उसे छोड़ दिया। एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा था, “मैंने 12वीं की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और अभिनेत्री बन गई, क्योंकि मैं चार साल तक इंतजार नहीं कर सकती थी।”

कैटरीना कैफ

 Bollywood actresses

‘चिकनी चमेली’ गर्ल कैटरीना कैफ फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं हैं। कैटरीना नें अपने बचपन में ही लगभग 18 देशों की सैर कर ली थी। कैटरीना कैफ कभी स्कूल नहीं जा पायीं। इसकी वजह थी उनके परिवार का लगातार ट्रैवलकरना। कैटरीना की पढाई घर पर ही होम ट्यूटर के माध्यम से हुई। कैटरीना ने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग करियर की शुरुआत कर दी थी।

करिश्मा कपूर

 Bollywood actresses

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सिर्फ पांचवीं पास हैं। छठी क्लास में ही उन्होनें अपना फ़िल्मी करियर स्टार्ट कर दिया था। वहीं उनकी छोटी बहन करीना ने मीठीबाई कॉलेज (मुंबई) से कॉमर्स की दो साल की पढ़ाई की।

प्रियंका चोपड़ा

 Bollywood actresses

बॉलीवुड में अपने अदाकारी से सबका मन मोह लेने के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा का बचपन लखनऊ, बरेली, लेह, अंबाला जैसे शहरों में बीता। प्रियंका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी इन्हीं शहरों में की। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई अमेरिका में की। हाई स्कूल के बाद प्रियंका ने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी पढाई पूरी की। उन्होंने कुछ दिनों तक मुंबई का जय हिंद कॉलेज भी अटेंड किया था।

सोनाक्षी सिन्हा

 Bollywood actresses

बॉलीवुड में अपने अभिनय से सबको लोहा मनवाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से पूरी की है। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने श्रीमाठी नाठीबाई दामोदर ठाकरे वुमन यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की डिग्री ली है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jive8T

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop