sss

; //]]>

बहन के घर आई नाबालिग के साथ गैंगरेप - Khabar NonStop

gang rapeबुलंदशहर। बुलंदशहर में 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। पीड़िता का आरोप हैं कि आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई हैं। बता दें कि रिश्तेदारी में आई पीड़ित घर के बाहर कूड़ा डालने के लिए गई थी। तभी सात दरिंदे उसे उठाकर खेत में ले गए। खेत में ले जाकर दो आरोपियो ने रेप की वारदात को आंजाम दिया। पीडिता ने बताया बाकी आरोपी उसकी वीडियो बनाते रहे।

महिला सुरक्षा पर पुलिस भी उदासीन, महिलाओं में बना पुलिसिया खौफ

जानें पूरा मामला

मामला बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का हैं। 15 वर्षीय नाबालिग अलीगढ़ से शिकारपुर अपनी बुआ की बेटी के यहां रिश्तेदारी में आई थी। मंगलवार को घर से गायो का गोबर डालने के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव के  सात दरिंदे उसे उठाकर खेत में ले गए। खेत में ले जाकर दो आरोपियों ने पीडिता के साथ बारी-बारी से रेप की वारदात को आंजाम दिया।

पीड़िता का कहना

पीडिता ने बताया बाकी आरोपी उसकी वीडियो बनाते रहे। पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडिता ने बताया कि आरोपियों के साथी खेत के बाहर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी भी कर रहे थे। पीडिता की हालत खराब होने पर आरोपी वहां से भाग गए। पीडिता ने किसी तरह घर पहुंची कर रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी।

बहराइच के लाल को दिल्ली में मिला राज्य मंत्री का दर्जा, खुशी की लहर

पीड़िता के परिजन ने घटना की जानकारी

घटना की जानकारी पर परिजन पीड़िता को लेकर शिकारपुर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। बता दे कि पीडिता आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी  हैं। वहीं, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AnYbUd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop