sss

; //]]>

तो अब बनाएं ब्रेड पनीर चीज पकौड़ा - Khabar NonStop

Bread cheese pakoraब्रेड में पनीर और चीज़ की फिलिंग काफी लाजवाब होती है। अगर आप इसे एक बार खाएंगे तो बार बार खाने की इच्‍छा करेगी। पनीर चीज़ पकौड़े बच्‍चों को काफी पसंद आएंगे। तो चलिए तैयार करते हैं।

ठंड में बनाएं लौकी के पकौड़े

सामग्री

4 – ब्रेड स्‍लाइस 16 गोल टुकड़ों में काटें,  300 ग्राम – पनीर (ब्रेड की तरह पतले गोल टुकड़ों में काटें),  4 – चीज़ स्लाइस,  1 कप – हरी चटनी, स्वादानुसार – लाल मिर्च पावडर, स्वादानुसार – चाट मसाला, स्वादानुसार – नमक  2 बड़े चम्मच – मैदा 3 बड़े चम्मच – कॉर्नस्टार्च, 1/2 छोटा चम्मच- कुटी हुई कालीमिर्च, 1 1/2 छोटा चम्‍मच – रेड चिली फ्लेक्‍स , तेल – फ्राई करने के लिये,  1 कप – ब्रेडक्रम्‍ब्‍स

ऐसे करें तैयार

आप सबसे पहले ब्रेड के टुकड़े लें और उस पर हरी चटनी पूरी तरह से लगाएं।  फिर ऊपर से पनीर का एक छोटा टुकड़ा रखें। थोड़ा लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला और नमक छिड़कें।  फिर इस पर गोल टुकड़े में कटी चीज़ स्‍लाइस रखें।  अब दूसरी गोल ब्रेड स्‍लाइस से इसे ढंक दें।  अब हमें ब्रेड को अच्‍छी तरह से मैदे और कार्नस्‍चार्ट के पेस्‍ट से इसको लपेट कर बंद करना है।  मैदे और कार्नस्‍टार्च के पेस्‍ट के लिये उसमें कसूरी मेथी, कुटी काली मिर्च, रेड चिल्ली फ्लेक्स, नमक और जरुरत अनुसार पानी डालकर फेंट कर गाढा घोल बनाएँ। ब्रेड पकौड़े को कार्न स्‍टार्च वाले घोल में लपेट लें, फिर उसे गरम तेल वाले फ्राइंग पैन में रखें।  इसी तरह से और ब्रेड पकौड़े बनरा कर पैन में डालें। तेल जरुरत भर का ही होना चाहिये। ब्रेड पकौडे़ को एक ओर अच्‍छी तरह से सेंक कर दूसरी ओर पलटें और सुनहरा होने तक सेकें।  आपके ब्रेड पनीर चीज़ पकोड़ै तैयार हैं, इन्‍हें चटनी के साथ गरमा-गरम परोसे।

रात के बचे हुए चावल से बनाएं राइस कटलेट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jeWFN6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop